✕

होम / बिजनेस / Zomato और Swiggy ने किया नियमों का उल्लंघन, CCI जांच में हुआ खुलासा, अब आगे क्या होगा?

Zomato और Swiggy ने किया नियमों का उल्लंघन, CCI जांच में हुआ खुलासा, अब आगे क्या होगा?

फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी और जोमेटो की एक बड़ी गलती को सरकार ने पकड़ लिया है. सरकार के एक रेग्युलेटर ने इसे लेकर दोनों के खिलाफ बड़ा खुलासा भी किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Zomato और Swiggy भारत के दो सबसे बड़े फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म हैं. ये मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने अपनी जांच में पाया है कि जोमैटो और स्विगी ने कुछ रेस्टोरेंट्स को फायदा पहुंचाने के लिए प्रतिस्पर्धा कानूनों का उल्लंघन किया है. सीसीआई ने मार्च 2024 में अपनी रिपोर्ट जोमैटो, स्विगी और शिकायतकर्ता रेस्टोरेंट समूह को सौंप दी थी. सीसीआई की जांच राष्ट्रीय रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की शिकायत के बाद शुरू हुई थी. एनआएआई ने आरोप लगाया था कि जोमैटो और स्विगी की व्यावसायिक रणनीतियां अनुचित हैं, ये रेस्टोरेंट्स पर नकारात्मक असर डाल रही हैं.

क्‍या हैं Zomato और Swiggy पर आरोप?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीआई के दस्तावेजों से पता चलता है कि जोमैटो ने कम कमीशन के बदले में कुछ रेस्टोरेंट्स के साथ एक्सक्लूसिव करार किए थे. वहीं, स्विगी ने कुछ रेस्टोरेंट्स को यह आश्वासन दिया था कि अगर वे सिर्फ स्विगी के प्लेटफॉर्म पर ही लिस्ट होंगे तो उनका बिजनेस बढ़ेगा. अपनी रिपोर्ट में आयोग ने कहा है कि स्विगी, जोमैटो और उनके रेस्टोरेंट पार्टनर्स के बीच एक्सक्लूसिव करार बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ने नहीं देते हैं. रिपोर्ट में यह भी जिक्र है कि स्विगी ने जांचकर्ताओं को बताया था कि 'स्विगी एक्सक्लूसिव' प्रोग्राम को 2023 में बंद कर दिया गया था. लेकिन, कंपनी अब गैर-महानगरीय शहरों में 'स्विगी ग्रो' नाम का एक वैसा ही प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी में है.

सीसीआई 2022 से कर रही है जांच

इस मामले में सीसीआई Zomato और Swiggy के खिलाफ 2022 से जांच कर रहा है. स्विगी और जोमेटो की इस प्रेक्टिस को लेकर नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शिकायत दर्ज कराई थी.अब सीसीआई ने अपनी जांच के बाद ये रिपोर्ट तैयार की है. हालांकि इसे अभी पब्लिक नहीं किया गया है. जांच के परिणामों को स्विगी और जोमेटो के साथ शेयर किया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है. वहीं इस खबर पर अभी स्विगी और जोमेटो का कोई बयान सामने नहीं आया है.

शेयरों में 3% की दर्ज की गई गि‍रावट

रॉयटर्स की रिपोर्ट आने के बाद जोमैटो के शेयरों में 3% की गिरावट दर्ज की गई है. CCI मामले का उल्लेख स्विगी के IPO प्रॉस्पेक्टस में आंतरिक जोखिमों में से एक के रूप में किया गया है. इसमें कहा गया है कि प्रतिस्पर्धा अधिनियम के प्रावधानों के किसी भी उल्लंघन के कारण पर्याप्त मौद्रिक दंड लग सकता है.  पिछले कुछ सालों में स्विगी और जोमैटो ने लाखों रेस्टोरेंट्स को अपने ऐप पर लिस्‍ट करके खाने के ऑर्डर देने के तरीके को बदल दिया है. यह बदलाव ऐसे समय में आया जब स्मार्टफोन और ऑनलाइन ऑर्डरिंग दोनों का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें