✕

होम / बिजनेस / Zomato और Swiggy ने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; अब देना होगा इतना चार्ज

Zomato और Swiggy ने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; अब देना होगा इतना चार्ज

जोमैटो ने स्टॉक एक्सचेंज के पास फाइल किए गए रेगुलेटरी फाइलिंग में स्वीकार किया कि कंपनी ने प्लेटफॉर्म को बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

त्योहारी सीजन के दौरान ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर अब आपको ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस (Platform Fee) चुकाना होगा. दोनों ही फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म कंपनियां जोमैटो (Zomato) और स्विगी (Swiggy) ने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर 10 रुपये प्रति आर्डर कर दिया है. सबसे पहले जोमैटो ने फ्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाने का एलान किया था. जिसके बाद स्विगी ने भी फ्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा दिया है. 

दिल्ली में वसूल रहे 10 रुपये

जोमैटो ने कहा कि हां, हमने वास्तव में कुछ शहरों में प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई है. कंपनी अब राष्ट्रीय राजधानी में त्योहारी सीजन प्लेटफॉर्म फीस के तौर पर 10 रुपये वसूल रही है. जोमैटो ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया गया कि किन शहरों में प्लेटफॉर्म फीस में कितनी वृद्धि की गई है. कंपनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म फीस में इस तरह के बदलाव एक नियमित व्यावसायिक प्रक्रिया है और ऐसा समय-समय पर किया जाता है, यह (शुल्क) हर शहर में अलग हो सकते हैं. इसी तरह, स्विगी ने भी अपने प्लेटफॉर्म फीस में वृद्धि की है, लेकिन कंपनी से इस संबंध में किए सवालों का कोई जवाब नहीं आया.

10 मिनट में खाना और ड्रिंक्स की सर्विस

स्विगी ने कुछ दिनों पहले ही 10 मिनट में खाना और ड्रिंक्स की सप्लाई करने वाली सर्विस‘बोल्ट’ शुरू करने की घोषणा की. हालांकि, यह सर्विस छह प्रमुख शहरों- हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में प्रमुख स्थानों पर पहले से ही ऑपरेशन में है. आने वाले कुछ सप्ताह में इसे और जिलों में लाया जाएगा. बोल्ट उपभोक्ता के दो किलोमीटर के दायरे में चुनिंदा रेस्टोरेंट से त्वरित भोजन वितरण सेवा प्रदान करता है. बोल्ट के तहत बर्गर, गर्म पेय पदार्थ, ठंडे पेय पदार्थ, नाश्ते के सामान और बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजन पेश किए जाते हैं, जिन्हें बनाने में कम-से-कम समय लगता है.

‘उसैन बोल्ट से तेज भाग रही है फीस…’

सोशल मीडिया पर कंपनियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है, लोग फैसले की आलोचन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि उसैन बोल्ट (जमैका के पूर्व धावक) से भी तेज है जोमैटो की बढ़ती प्लेटफॉर्म फीस. एक अन्य यूजर का कहना था, आपको अब लत लग चुकी है, इसलिए हमारा फर्ज है कि इसका पूरा फायदा उठाएं. खाते रहें और ऐप पे बटन दबाते रहें, हमारा अगला वेंचर हेल्थ केयर पे है. एक यूजर ने लिखा कि वे स्पष्ट रूप से त्योहारी सीजन का फायदा उठा रहे हैं. ये लोग अब प्रतिदिन 20 लाख से अधिक ऑर्डर संभालते हुए कैश बटोर रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago