✕

होम / बिजनेस / Zerodha के Nithin Kamath ने बजट को लेकर कही बड़ी बात, बताया कैसे बढेगी सरकार की इनकम

Zerodha के Nithin Kamath ने बजट को लेकर कही बड़ी बात, बताया कैसे बढेगी सरकार की इनकम

ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) ने एसटीटी को लेकर एक पोस्ट लिखी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस बार के बजट में सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है. फ्यूचर्स पर STT यानी सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स की दर को बढ़ाकर 0.02% कर दिया गया है, जो पहले 0.0125% हुआ करता था. ऑप्शन पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स की दर को बढ़ाकर 0.1% कर दिया गया है, जो पहले 0.062% हुआ करता था. यह दरें 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगी. अब सवाल ये है कि इससे शेयर बाजार पर कितना असर होगा.

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर नितिन कामत (Nithin Kamath) ने एसटीटी को लेकर एक पोस्ट लिखी है. उसमें उन्होंने बताया है कि पिछले साल जीरोधा ने एसटीटी के जरिए 1500 करोड़ रुपये जमा किए. उन्होंने कहा है कि अगर बजट की घोषणा से फ्यूचर-ऑप्शन में ट्रेड करने वालों की संख्या कम नहीं होती है तो अब यह आंकड़ा नई दरों के हिसाब से बढ़कर 2500 हो जाएगा. यानी इस टैक्स के जरिए कलेक्शन 70 फीसदी बढ़ जाएगा.

कैपिटल गेन टैक्स पर भी कही अपनी बात

नितिन कामत ने आगे कहा है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को भी 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है. वहीं शॉर्ट टर्म कैपिटल गैन टैक्स को 15 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है. ये दोनों ही तुरंत प्रभाव से लागू हो चुके हैं. नितिन कामत ने आगे कहा है कि अगर इस सबके पीछे सरकार का आइडिया मार्केट को थोड़ा कूल डाउन करने का था, तो इससे काम बन सकता है.

क्या है सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT)?

फ्यूचर एंड ऑप्शन में ऑप्शन को बेचने पर पहले  0.0625 फीसदी टैक्स लगता था. इसका मतलब 1 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन पर 62.5 रुपये का STT लगता था. अब इसे बढ़ाकर 0.10 फीसदी कर दिया गया है. इसका मतलब हुआ कि अब 1 लाख रुपये का ऑप्शन बेचने पर अब 100 रुपये का STT लगेगा.

फ्यूचर बेचने पर पहले 0.0125 फीसदी का टैक्स लगता था. यानी अगर आप 1 लाख रुपये का फ्यूचर बेचते हैं तो आप पर 12.5 रुपये का टैक्स लगता था. अब इसे बढ़ाकर  0.02 फीसदी कर दिया गया है. इस तरह 100 रुपए का फ्यूचर बेचने पर 20 रुपये का STT लगेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

21 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

21 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

22 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

16 hours ago