होम / बिजनेस / आखिर Share Market के जबरदस्त प्रदर्शन का फायदा क्यों नहीं उठा पा रहे Zerodha यूजर्स?

आखिर Share Market के जबरदस्त प्रदर्शन का फायदा क्यों नहीं उठा पा रहे Zerodha यूजर्स?

BJP ने छतीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जबरदस्त जीत हासिल की जिसके बाद आज Share Market में तेजी बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज सुबह से शेयर मार्केट (Share Market) का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन जारी है और राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के साथ-साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भी लगातार तेज गति से दौड़ रहा है. लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है और माना जा रहा है कि ब्रोकरेज फर्म Zerodha के यूजर्स शेयर मार्केट के इस रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन से दूर रह गए हैं और वह इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं. आइये जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों है. 

Zerodha के यूजर्स की शिकायत
आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, मिजोरम और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में छतीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जबरदस्त जीत हासिल की है जिसके बाद आज सुबह से ही शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी बनी हुई है. सेंसेक्स में 1100 अंकों और निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की वृद्धि देखने को मिली है, जिसके बाद खबर लिखे जाने तक BSE सेंसेक्स (BSE Sensex) 68,496.86 अंकों और निफ्टी 20,577.85 अंकों के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. लेकिन कुछ इन्वेस्टर्स इस रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन से बिलकुल खुश नहीं हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर कई इन्वेस्टर्स ने शिकायत की है कि वह काईट वेब (Kite Web) में लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं. 

Zerodha ने किया अनुरोध
जेरोधा (Zerodha) ने उनके सिस्टम में मौजूद इस ग्लिच को अपनाया है और अपने क्लाइंट्स से अनुरोध किया है कि वह काईट के मोबाइल ऐप (Kite Mobile App) से लॉग इन करें. जेरोधा ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और तब तक सभी यूजर्स से अनुरोध है कि वह लॉग इन करने के लिए काईट के मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें. ऑनलाइन सर्विसेज के आउटेज की अवधी मापने वाले एक प्लेटफॉर्म, डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के अनुसार सोमवार को लगभग 5166 आउटेज रिपोर्ट शामिल की गई हैं और इनमें से 75% मामले, वेबसाइट पर लॉग इन न कर पाने से संबंधित हैं. 

नई नहीं है समस्या
इससे पहले नवंबर में भी जेरोधा (Zerodha) को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ा था. नवंबर में जेरोधा के यूजर्स ऑर्डरबुक में मौजूद नए ऑर्डर्स को नहीं देख पा रहे थे लेकिन यह ऑर्डर्स पोजीशन पेज पर अपडेट भी हो रहे थे और दिख भी रहे थे. अक्टूबर में काईट पर भी ऐसी ही एक तकनीकी समस्या देखने को मिली थी, लेकिन बाद में इस समस्या का समाधान कर दिया गया था. इतना ही नहीं, जेरोधा का इस्तेमाल करने वाले कुछ ट्रेडर्स ने हाल ही में जानकारी दी थी कि वह ट्रेड तो कर रहे हैं लेकिन उनके द्वारा किये जा रहे ऑर्डर पोजीशन सेक्शन में नजर नहीं आ रहे.
 
यह भी पढ़ें: BJP की जीत और Adani के शेयरों का कनेक्शन, इन्वेस्टर्स के चहरे पर आई रौनक!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

8 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

29 minutes ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

14 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

15 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

29 minutes ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

8 minutes ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

15 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

15 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

18 hours ago