✕

होम / बिजनेस / अरबपति निखिल कामथ की जेब से नहीं निकले इंश्योरेंस के चंद हजार, अब हो रही फजीहत!

अरबपति निखिल कामथ की जेब से नहीं निकले इंश्योरेंस के चंद हजार, अब हो रही फजीहत!

ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामथ को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोशल मीडिया पर जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ और बॉलिवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Nikhil Kamath & Rhea Chakraborty) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों बाइक पर जाते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने की वजह दोनों का साथ घूमना नहीं है. बल्कि वो बाइक है जिसे कामथ चला रहे हैं.  दावा किया जा रहा है कि 18 लाख रुपए की Suzuki Intruder VZR 1800 ZL2 खरीदने वाले कामथ ने बाइक का इंश्योरेंस रिन्यू नहीं कराया है. 

पूरी कुंडली निकाली
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि निखिल कामथ की बाइक का बीमा पिछले साल ही खत्म हो गया है. लेकिन करोड़ों कमाने वाले कामथ ने उसे रिन्यू कराने की जहमत नहीं उठाई.  Suzuki की इस बाइक की ऑन-रोड कीमत  करीब 18 लाख रुपए है. एक सोशल मीडिया यूजर ने निखिल कामथ की बाइक की पूरी जन्म कुंडली निकालकर उन्हें बीमा करवाने की नसीहत भी दी है. 

कर्नाटक नंबर की बाइक
दावे के मुताबिक, कामथ की बाइक अप्रैल 2012 में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रजिस्टर हुई थी और इसका बीमा जुलाई 2023 में खत्म हो चुका है. सुजुकी की Intruder VZR 1800 ZL2 बेहद पावरफुल बाइक है. मैन्युअल ट्रांसमिशन वाली इस बाइक की टॉप स्पीड 209kmph की है. बता दें कि निखिल ने अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकल साल 2010 में ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म जीरोधा (Zerodha) की शुरुआत की थी. निखिल देश के सबसे युवा अरबपति का खिताब भी हासिल कर चुके हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

32 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

44 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

14 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

10 minutes ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

44 minutes ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

32 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

16 hours ago