होम / बिजनेस / Zerodha के सीईओ ने ट्विटर पर दिया इस सवाल का ऐसा रिएक्शन, इंटरनेट पर हुआ वायरल
Zerodha के सीईओ ने ट्विटर पर दिया इस सवाल का ऐसा रिएक्शन, इंटरनेट पर हुआ वायरल
इस क्वेरी में लिखा था कि जिरोधा में को-फाउंडर कैसे बना जा सकता है?
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी ब्रोकिंग फर्म में से एक जिरोधा के कोफाउंडर और सीईओ नितिन कामत का एक सवाल का जवाब में दिया गया ऑफिशियल हैंडल पर रिएक्शन बहुत तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इससे प्रेरित होकर के लोग अपने सवाल जिरोधा से पूछ रहे हैं.
इस सवाल को किया था पोस्ट
कामत ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा "हमें ऐसी क्वेरी मिलती है." इस क्वेरी में लिखा था कि जिरोधा में को-फाउंडर कैसे बना जा सकता है? इस सवाल के जवाब में कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने लिखा, "अनुरोध आगे बढ़ाने में एरर" (Error Processing Request). इस जवाब में ट्विटर यूजर्स खासी दिलचस्पी ले रहे हैं. यूजर्स ने मूल क्वेरी जैसे लगने वाले अपने वर्जन को सामने रखने लगे.
The queries we get. ? pic.twitter.com/kmqlZtr8oM
— Nithin Kamath (@Nithin0dha) August 5, 2022
यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
यूजर्स ने लिखा कि ये गलत सवाल किया गया है. सही सवाल है कि जिरोधा का फाउंडर कैसे बने? एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "उसे बताओ कि उसे अपना सरनेम कामत करना है और उनका तीसरा भाई होने के लिए अपने नाम का पहला अक्षर एन से शुरू करना होगा और फिर कंपनी में हिस्सेदारी में दावा करना होगा."
Error processing request.
— Zerodha (@zerodhaonline) August 5, 2022
निखिल और नितिन कामत ने इस कंपनी की स्थापना की थी.
VIDEO: Amazon के बाद अब Walmart में भी छंटनी`
टैग्स