✕

होम / बिजनेस / नए साल पर Zepto, Blinkit और Swiggy ने तोड़े ऑर्डर के रिकॉर्ड, इनकी रही ज्यादा डिमांड

नए साल पर Zepto, Blinkit और Swiggy ने तोड़े ऑर्डर के रिकॉर्ड, इनकी रही ज्यादा डिमांड

नए साल के जश्न में ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियों को एक ही दिन में रिकॉर्ड आर्डर मिले. ब्लिंकिट, जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों ने खूब ऑर्डर बटोरे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

नए साल के जश्न में डूबे लोग मस्ती करने के बाद लजीज खानों पर टूट पड़े. इससे ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाली कंपनियां भी खूब मालामाल हुईं. ब्लिंकिट, जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियों ने खूब ऑर्डर बटोरे. इन कंपनियों के कारोबार एक दिन में रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे. स्विगी इंस्टामार्ट ने 70,325 रुपये का सबसे बड़ा ऑर्डर सेंट्रल गोवा में हासिल किया. वहीं नए साल के मौके पर ब्लिंकिट ने सबसे बड़ा ऑर्डर 64,988 रुपये का कोलकाता में हासिल किया. नए साल के जश्न के परवान चढ़ने के साथ ही ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म भी रिकॉर्ड बनाते चले गए. जेप्टो, ब्लिंकिट, स्विगी इंस्टामार्ट के अधिकारियों ने अपने रियल टाइम ऑर्डर स्टैटिसटिक्स को सोशल मीडिया पर साझा किया है.

ब्लिंकिट ने प्रति मिनट सबसे अधिक ऑर्डर हासिल किए

जोमैटो से जुड़ी ब्लिंकिट कंपनी ने सबसे अधिक पैसे के ऑर्डर और संख्या के मामले में भी प्रति मिनट और प्रति घंटे सबसे अधिक ऑर्डर पाने के रिकॉर्ड हासिल किए. जोमैटो के को-फाउंडर अलबिंदर ढींढसा ने बताया कि उनके प्लेटफॉर्म ने डिलीवरी पार्टनर्स को सबसे अधिक टिप्स मिलने के रिकॉर्ड बनते हुए देखे. एक दूसरे सोशल मीडिया पोस्ट में ढींढसा ने लिखा है कि शाम पांच बचे तक 2023 के नए साल के जश्न के मौके पर आए ऑर्डर के रिकॉर्ड को पार कर लिया. जेप्टो के सीईओ आदित पालिचा ने भी सोशल मीडिया पर साझा किया है कि किस तरह उनके प्लेटफॉर्म पर ऑर्डरों की संख्या में उछाल आया. पिछले साल की तुलना में जेप्टो को 200 फीसदी ज्यादा ऑर्डर मिले.

स्विगी को भी मिले जबरदस्त ऑर्डर 

स्विगी इंस्टामार्ट को भी 31 दिसंबर के मौके पर बुधवार को अब तक के सबसे अधिक ऑर्डर हासिल हुए. जो पिछले साल की तुलना में दोगुना था. स्विगी के को-फाउंडर फनी किशन ने यह साझा किया है. स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा कहते हैं कि दूसरे फेस्टिवल्स की भी तुलना में उनके प्लेटफॉर्म ने यहां तक कि मदर्स डे और दिवाली के मौके पर भी मिलने वाले ऑर्डर के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है.

सबसे ज्यादा ये समान ऑर्डर किए गए

खास यह कि सभी क्विक कॉमर्स मंचों पर डिस्पोजेबल गिलास, आलू चिप्स, आइस क्यूब, चॉकलेट, टॉनिक वॉटर, नींबू, सोडा, कोल्ड ड्रिंक जैसे पार्टी के लिए जरूरी सामान के ऑर्डर सबसे अधिक किए गए. पलीचा ने बताया कि क्यूकॉम यूनिकॉर्न जेप्टो को प्रति घंटा आइस क्यूब के 3,345 ऑर्डर मिले जो पिछले साल के मुकाबले 2.62 गुना अधिक थे. खाना पहुंचाने वाली कंपनियों ने भी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर खाने के ऑर्डर में खासी बढ़ोतरी दर्ज की. स्विगी पर सबसे अधिक बिरयानी के ऑर्डर आए तो केक के लिए भी 296,711 बुकिंग हुईं. स्विगी के डिलिवरी सहयोगियों ने इस मौके पर संयुक्त रूप से 6,591,841 किलोमीटर की दूरी तय की और लोगों के ऑर्डर समय पर पहुंचाए.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

21 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

22 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

23 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago