✕

होम / बिजनेस / Zee के एमडी ने बोर्ड को भेजा 15 प्रतिशत छंटनी का प्रस्‍ताव, बताया कैसे बढ़ाएगें प्रॉफिट  

Zee के एमडी ने बोर्ड को भेजा 15 प्रतिशत छंटनी का प्रस्‍ताव, बताया कैसे बढ़ाएगें प्रॉफिट  

इससे पहले Zee के एमडी पुनीत गोयनका खुद की सैलरी में 20 प्रतिशत सैलरी कट करने का प्रस्‍ताव दे चुके हैं. इस बार उन्‍होंने कंपनी के ओवरऑल चेंज का प्‍लॉन बोर्ड को भेजा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Zee के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका का कंपनी में बड़े बदलाव करने का सिलसिला लगातार जारी है. पहले जहां उन्‍होंने खुद की सैलरी में 20 प्रतिशत कटौती का ऐलान किया तो उसके बाद अब उन्‍होंने तय किए गए लक्ष्‍यों को पाने के लिए एक विस्‍तृत कार्यक्रम का प्रस्‍ताव दिया है. इस कार्यक्रम के तहत Zee में 15% तक कर्मचारियों की संख्‍या को कम करने की योजना बनाई गई है. पुनीत गोयनका ने इस कार्यक्रम को दूरदर्शी रणनीतिक दृष्टिकोण के आधार पर तैयार किया है. 

आखिर क्‍या है कंपनी का मकसद? 
पुनीत गोयनका की ओर से बनाए गए इस कार्यक्रम का मकसद अपनी लागत को तय लक्ष्‍यों तक पहुंचाने के साथ साथ फोकस को मुख्‍य क्षेत्रों में लगाना है, जिससे ज्‍यादा क्षमता के साथ बेहतर तरीके से काम हो सके. कंपनी आने वाले दिनों में इस कार्यक्रम के जरिए अपने प्रदर्शन और प्रॉफिट में भी सुधार करना चाह रही है. कंपनी इसके जरिए अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए साधनों में भी इजाफा करने की तैयारी कर रही है. 
क्‍या बोले ZEE के चेयरमैन?
ZEE के चेयरमैन आर. गोपालन ने कहा, बोर्ड ने एमडी और सीईओ के कदमों को नोट कर लिया है. ये कदम संगठन और प्रस्तावित लीन स्‍ट्रक्‍चर को सुव्यवस्थित करने के लिए उठाए जा रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि बोर्ड इस पर चर्चा करने की प्रक्रिया में है और प्रस्तावित संरचना मैनेजमेंट को दिए गए स्‍ट्रैटजिक मार्गदर्शन के अनुरूप है. उन्‍होंने कहा कि कंपनी के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए प्रबंधन द्वारा उठाए गए कदम की बोर्ड सराहना करता है और कंपनी को उसके निर्धारित लक्ष्यों की ओर ले जाने की टीम की क्षमता में हमारे विश्वास को जाहिर करता है. 

क्‍या बोले ZEE के एमडी पुनीत गोयनका 
ZEE के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने कहा, एक सरल स्‍ट्रक्‍चर का निर्माण करके कंपनी यह सुनिश्चित करेगी कि हम प्रदर्शन और प्रॉफिटेबिलिटी (लाभप्रदता) पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें. कंपनी के प्रमुख ग्रोथ इंजन के रूप में बोर्ड को दी गई प्रस्तावित ऑपरेटिंग स्‍ट्रक्‍चर इसी के अनुरूप है. ZEE की नई टीम का पूरा फोकस अपने लक्ष्‍य को पाने की ओर ज्‍यादा केन्द्रित होगा जिससे सभी स्‍टेकहोल्‍डर को फायदा दे सके. उन्‍होंने कहा कि मैं इस योजना पर बोर्ड के मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो हमें सक्षम बनाएगी जिससे हम अपने लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएं और हमारे सामने मौजूद अवसरों का लाभ उठाएं. कंपनी आने वाले दिनों में भी अपने तीन स्‍तर के नजरिए का पालन करती रहेगी. 

इन तीन तरह के कार्यक्रमों को लेकर आगे बढ़ेगी कंपनी 
कंपनी ने अपने लक्ष्‍यों को पाने के लिए तीन तरह के कार्यक्रम पर  आगे बढ़ने की रणनीति बनाई है. उनमें मितव्ययिता(Frugality) अनुकूलन (Optimization) और गुणवत्तापूर्ण सामग्री(Sharp Focus on Quality Content) जैसे तीन प्रमुख सिद्धांत शामिल हैं. उनकी ओर से बनाई गई योजना के अनुसार प्रस्तावित टीम की संरचना ज्‍यादा सहयोग के जरिए प्रदर्शन को आगे ले जाने वाली होगी और ये एक नई संस्‍कृति को पैदा करेगी. इससे उद्यमशीलता की भावना को बढ़ाया जा सकेगा. उनकी योजना के अनुसार बनाए जाने वाले नए स्‍ट्रक्‍चर में कंपनी का हर कर्मचारी पार्टनर और को ओनर की तरह काम करेगा. पुनीत गोयनका के द्वारा बनाए गए इस नए आपरेटिंग स्‍ट्रक्‍चर को बोर्ड के अप्रूवल और दिशानिर्देशों  के बाद ही लागू किया जाएगा.   

ऐसा होगा नया ऑपरेटिंग स्‍ट्रक्‍चर 
जी के एमडी और सीईओ की ओर से बनाए गए नए ऑपरेटिंग स्‍ट्रक्‍चर के अनुसार,  ब्रॉडकास्‍ट पहले की तरह एक मुख्‍य ग्रोथ ऑपरेटर बना रहेगा जो उपभोक्‍ताओं के मनोरंजन की सभी जरूरतों को पूरा करेगा. डिजिटल ऐसा क्षेत्र है जो कंपनी के फोकस का कोर एरिया बना हुआ है. कंपनी इस क्षेत्र में बेहतरीन तकनीक का इस्‍तेमाल उपभोक्‍ताओं को बेहतर मनोरंजन देना चाहती है. फिल्‍में:  पूरे देश में बेहतर फिल्‍म स्‍टूडियो के साथ उभरने के मकसद से कंपनी का मूवी बिजनेस कंपनी की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता रहेगा. 
संगीत: संगीत व्यवसाय का ध्यान अपने क्षेत्र को मजबूत करने पर होगा, कंपनी इसके बाजार और मॉनेटाइजेशन के क्षेत्रों को और बढ़ाने के साथ प्रॉफिटेबिलिटी की ओर आगे बढ़ेगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago

बड़ी खबरें