✕

होम / बिजनेस / फंड जुटाने की योजना को हरी झंडी से चमके ZEEL के शेयर, आज भी आएगा निखार? 

फंड जुटाने की योजना को हरी झंडी से चमके ZEEL के शेयर, आज भी आएगा निखार? 

जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के शेयरों में कल तेजी देखने को मिली थी. कंपनी से जुड़ी एक खबर के चलते यह उछाल आया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड (ZEEL) के लिए अच्छी खबर है. कंपनी के शेयरधारकों ने 2000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है. ZEEL ने शेयर बाजार को बताया है कि कंपनी ने 14 जून को सिक्योरिटी जारी कर 2000 करोड़  जुटाने के प्रस्ताव पर शेयरधारकों की मंजूरी हासिल करने के लिए नोटिस दिया था, जिस पर हुई वोटिंग में शेयरधारकों ने प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी. वहीं, इस खबर के सामने आते ही ZEEL के शेयरों में तेजी देखने को मिली. कल बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर 3.14% चढ़ चुके थे.

पक्ष में इतने मिले वोट
ZEEL के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर 54.37 करोड़ वोट पड़े, थे जो कि कुल आउटस्टैंडिंग शेयर्स का 56.61 फीसदी थे. इसमें से 42.86 करोड़ वोट प्रस्ताव के पक्ष में थे, जो कि कुल दिए गए वोट्स का 78.83% है. प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के 100 फीसदी वोट प्रस्ताव के पक्ष मे रहे. इसी तरह, पब्लिक इंस्टीट्यूशंस के 76.11% और नॉन पब्लिक इंस्टीट्यूशंस के 98.79% वोट प्रस्ताव के पक्ष में थे. कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि वह इस राशि का इस्तेमाल कैसे करेगी, लेकिन एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि इस कोष का एक हिस्सा व्यवसाय विस्तार में खर्च किया जाएगा.

ऐसा रहा है प्रदर्शन
ZEEL के शेयरों में कल आई तेजी आज भी बरकरार रह सकती है. कंपनी के शेयर बीते पांच कारोबारी सत्रों में 5.76% का रिटर्न दे चुके हैं. 160.38 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर 2000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना को मंजूरी की खबर के बाद से तीन प्रतिशत से ज्यादा उछला है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 299.70 रुपए है. उस लिहाज से देखा जाए तो इसमें अभी काफी संभावना मौजूद है. जबकि इसका 52 वीक का लो लेवल 125.50 रहा है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.