होम / बिजनेस / ZEE ने झुठलाए रिपोर्ट्स के दावे, कहा मर्जर के लिए पूरी है तैयारी!

ZEE ने झुठलाए रिपोर्ट्स के दावे, कहा मर्जर के लिए पूरी है तैयारी!

ZEEL, सोनी के साथ अपने मर्जर को लेकर विश्वास से पूर्ण है और अभी प्रस्तावित मर्जर को सफल रूप से पूरा करने की दिशा में काम कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड (ZEEL) की तरफ सेव इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में जी एंटरटेनमेंट द्वारा ऐसी मीडिया रिपोर्टों को झुठला दिया गया जिनमें दावा किया जा रहा था कि सोनी (Sony) के साथ कंपनी का मर्जर अब नहीं होने वाला है. आज दिन की शुरुआत में ब्लूमबर्ग (Bloomberg) द्वारा जानकारी दी गई थी कि सोनी, जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के साथ होने वाले 10 बिलियन डॉलर्स के मर्जर से अपने हाथ पीछे हटाने वाली है और इसके पीछे बहुत से अनिश्चित कारण मौजूद हैं. 

झूठे हैं मर्जर पूरा न होने के दावे
लेकिन अब इसी बीच जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने सफाई देते हुए कहा है कि यह सभी खबरें पूरी तरह से झूठी हैं और इनका कोई आधार नहीं है. कंपनी ने कहा है कि हम यह बात साफ कर देना चाहते हैं कि कंपनी सोनी के साथ अपने मर्जर को लेकर पूरी तरह विश्वास से पूर्ण है और अभी भी प्रस्तावित मर्जर को सफल रूप से पूरा करने की दिशा में काम कर रही है. मर्जर के इस समझौते से जी एंटरटेनमेंट और सोनी को मर्जर पूरा करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने के लिए तीसरा मौका मिलेगा. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अगर सोनी इस मर्जर के खिलाफ जाती है तो उसे जी एंटरटेनमेंट को 100 मिलियन डॉलर्स की टर्मिनेशन फीस भी देनी होगी. 

2 साल पहले शुरू हुआ था मर्जर
आज सुबह मार्केट के खुलने पर जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) के शेयर 8% घाटे के साथ खुले थे, लेकिन दोपहर होते होते मार्केट की स्थिति थोड़ी बेहतर हुई और जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में मौजूद गिरावट कम होकर 4.80% पर आ गई जबकि मार्केट बंद होने तक ZEEL के शेयर एक बार फिर 7.98% की गिरावट के साथ 255.95 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुए. आपको बता दें कि जी एंटरटेनमेंट लिमिटेड और सोनी (Sony) के द्वारा आज से 2 साल पहले पहली बार इस मर्जर की घोषणा की गई थी और इस मर्जर का मुख्य उद्देश्य देश की सबसे बड़ी ब्रॉडकास्ट कंपनी बनाना है. बीच में कुछ नियमों का पालन न करने की वजह से भी दोनों कंपनियों के बीच कुछ मतभेद नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही SEBI द्वारा बीच में दिए गए आदेश की वजह से भी इस मर्जर को थोड़ी सी देरी का सामना करना पड़ा.
 
यह भी पढ़ें: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में श्रीलंका की मदद करेगा भारत, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

23 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago