होम / बिजनेस / Sony से टूटी डील, तो ZEE के शेयर भी टूट गए; बड़ी गिरावट के साथ कर रहे कारोबार

Sony से टूटी डील, तो ZEE के शेयर भी टूट गए; बड़ी गिरावट के साथ कर रहे कारोबार

Zee और Sony का मर्जर रद्द होने की खबर के आम होते ही जी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट और जी एंटरटेनमेंट के मर्जर से देश में 10 अरब डॉलर का मीडिया संस्थान अस्तित्व में आना था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. दोनों कंपनियों के बीच मर्जर समझौता रद्द हो गया है और इसकी पहल कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट ने की है. ZEE इसके खिलाफ अदालत का रुख करेगी. कंपनी का कहना है कि उसने इस डील को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया, लेकिन कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के ने समझौते को रद्द कर दिया. इस खबर के आम होते ही ZEE के शेयरों में गिरावट का रुख है. 

शुरुआत से भारी गिरावट
जी एंटरटेनमेंट के शेयरों में शुरुआती कारोबार से ही भारी गिरावट देखी जा रही है. मार्केट खुलते ही इसने 10% का लोअर सर्किट छू लिया था और दोपहर साढ़े 12 बजे तक यह 27.38% लुढ़क चुका था. खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 168.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Zee के शेयर को Buy से डाउनग्रेड करके Sell कर दिया है. वहीं, Nuvama ने कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइज घटाकर 190 रुपए कर दिया है. इसी तरह Elara ने ZEE के शेयर बेचने की सलाह देते हुए इसका टारगेट प्राइज 170 रुपए कर दिया है. मोतीलाल ओसवाल ने भी इसका टारगेट प्राइज घटाकर 200 रुपए कर दिया है.

2 साल से चल रही थी प्रक्रिया
ZEE और Sony के बीच करीब 2 साल पहले मर्जर के लिए डील हुई थी और इससे देश की सबसे बड़ी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी बननी थी. लेकिन अब ऐसा संभव नहीं हो पाएगा. वहीं, Sony ने ZEE से 90 करोड़ डॉलर की टर्मिनेशन फीस भी मांगी है. जबकि जी ने कहा है कि वो सोनी को कोर्ट में लेकर जाएगी. जी की तरफ से कहा गया है कि उसने इस डील बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया. यहां तक कि कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका भी पद छोड़ने को तैयार थे, लेकिन इसके बावजूद सोनी ने डील तोड़ दी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेजन, स्विगी-इंस्टामार्ट और बिगबास्केट पर सख्ती, धतूरे की बिक्री के चलते फूड लाइसेंस सस्पेंड

कर्नाटक FDA का बड़ा एक्शन, प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीज खाद्य उत्पाद के तौर पर लिस्ट मिलने के बाद उठाया कदम

3 hours ago

L&T को दो हफ्तों में मिले ₹40,000 करोड़ के ऑर्डर, मिडिल ईस्ट से AI तक बढ़ा ग्लोबल दबदबा

गैस कंप्रेशन, बैटरी स्टोरेज और AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े बड़े कॉन्ट्रैक्ट; अकेले मिडिल ईस्ट से करीब ₹25,000 करोड़ के ऑर्डर

4 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ी राहत! सेमीकंडक्टर-ऑटो कंपनियों के नियम होंगे आसान, 60 दिनों में लागू होगा नया फ्रेमवर्क

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट और ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों की रेगुलेटरी चिंताओं को दूर करने के लिए अगले दो महीनों में नियमों में बदलाव कर नए प्रावधान लागू किए जाएंगे.

5 hours ago

MP Steel का IPO लाने की तैयारी, SEBI के पास जमा किए दस्तावेज; 95 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

स्टेनलेस स्टील उत्पाद निर्माता कंपनी का IPO फ्रेश इश्यू और OFS का होगा मिश्रण, बिलेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने में इस्तेमाल होगी इश्यू से जुटाई रकम

5 hours ago

मांग-आपूर्ति के दबाव से बढ़े चीनी के दाम, लेकिन स्टॉक पर्याप्त: ISMA

त्योहारों से पहले मांग बढ़ने, उत्पादन अनुमान घटने और वैश्विक कीमतों में उछाल से बढ़ी कीमतें; ISMA ने कहा- देश में चीनी की कोई संरचनात्मक कमी नहीं

10 hours ago


बड़ी खबरें

महिला सुरक्षा से आर्थिक सशक्तिकरण तक, लता गुप्ता ने बताया दिल्ली महिला आयोग का पूरा रोडमैप

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि आयोग का फोकस केवल शिकायतों के निपटारे तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं तक सीधे पहुंच बनाने, उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, घरेलू हिंसा और कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी रहेगा.

11 minutes ago

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ी राहत! सेमीकंडक्टर-ऑटो कंपनियों के नियम होंगे आसान, 60 दिनों में लागू होगा नया फ्रेमवर्क

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट और ऑटोमोटिव कंपोनेंट बनाने वाली कंपनियों की रेगुलेटरी चिंताओं को दूर करने के लिए अगले दो महीनों में नियमों में बदलाव कर नए प्रावधान लागू किए जाएंगे.

5 hours ago

नेतृत्व में बदलाव: पराग साहनी कैसे THE Park New Delhi को दे रहे हैं नई दिशा

THE Park New Delhi के जनरल मैनेजर पराग साहनी ने रुहैल अमीन से 226 कमरों वाली संपत्ति के कायाकल्प और Tyde को स्वतंत्र भोजन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर बातचीत की.

1 hour ago

अमेजन, स्विगी-इंस्टामार्ट और बिगबास्केट पर सख्ती, धतूरे की बिक्री के चलते फूड लाइसेंस सस्पेंड

कर्नाटक FDA का बड़ा एक्शन, प्लेटफॉर्म्स पर धतूरे के फल और बीज खाद्य उत्पाद के तौर पर लिस्ट मिलने के बाद उठाया कदम

3 hours ago

‘व्यावसायिक स्वास्थ्य एक निवेश है’: डॉ. प्रकाश शेंडगे

ओम गगनगिरी हॉस्पिटल्स एंड ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज के संस्थापक और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने बताया, कार्यस्थल पर मोबाइल डायग्नोस्टिक्स किस तरह कारोबार के लिए उपयोगी है.

4 hours ago