होम / बिजनेस / Zee-Sony डील टूटने के बाद अब बड़े बदलाव की तैयारी में गोयनका, उठा सकते हैं ये कदम

Zee-Sony डील टूटने के बाद अब बड़े बदलाव की तैयारी में गोयनका, उठा सकते हैं ये कदम

जी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में कंपनी कुछ बड़े फैसले ले सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Sony से रिश्ता टूटने के बाद ZEE में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है. इन्वेस्टर्स कॉल में जी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका (Punit Goenka) ने बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोयनका ने कहा कि कंपनी ने 8-10 प्रतिशत CGR रिवेन्यु ग्रोथ के साथ 18 से 20 प्रतिशत EBITDA मार्जिन के लिए मितव्ययी दृष्टिकोण अपनाने की योजना बनाई है. इसमें खर्च में कटौती, नई कांटें प्रॉपर्टीज की संख्या कम करना और फर्म के स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो का पुनर्मूल्यांकन शामिल होगा.

डील टूटने पर कुछ नहीं कहा
पुनीत गोयनका ने आगे कहा कि मैनपावर को लेकर भी हमें कुछ फैसले लेने होंगे. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि बड़े स्तर पर छंटनी (Layoffs) होने वाली है, लेकिन हमें यह देखना होगा कि कहां ऐसा किया जा सकता है. गोयनका ने कहा कि पिछले तीन दशकों में, ZEE को पूरे उद्योग में अपने राजकोषीय विवेक के लिए पहचाना गया है, और गुणवत्ता और आउटपुट पर बिल्कुल स्पष्ट फोकस के साथ मितव्ययिता पर अधिक जोर दिया जाएगा. पुनीत गोयनका ने सोनी के साथ मर्जर डील टूटने को लेकर कुछ नहीं कहा. मामले के न्यायालय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए वह इससे जुड़े प्रश्न टाल गए.

ये भी पढ़ें - ZEEL इन्हें सौंपना चाहती है बड़ी जिम्मेदारी, बस इसका है इंतजार

Sony ने छोड़ दिया है Zee का साथ
Zee-Sony ने मर्जर डील साइन की थी, जिसके तहत 10 अरब डॉलर के मूल्य वाली एक नई कंपनी अस्तित्व में आनी थी. लेकिन जापान के सोनी ग्रुप ने आखिरी वक्त पर 22 जनवरी को अपने भारतीय कारोबार के जी एंटरटेनमेंट के साथ विलय की योजना को रद्द कर दिया. पहले ये माना गया कि ZEE एंटरटेनमेंट के सीईओ पुनीत गोयनका की लीडरशिप को लेकर विवाद ही डील रद्द होने की प्रमुख वजह है, मगर बाद में रिपोर्ट्स में बताया गया कि ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने डील के फाइनेंशियल शर्तों को पूरा नहीं किया था. इस वजह से सोनी ने कदम वापस खींच लिए. दरअसल, सोनी की ओर से विलय रद्द करने के लिए ZEE को भेजे गए टर्मिनेशन लेटर की समीक्षा में यह सामने आया कि फाइनेंशियल शर्तों के पूरा नहीं होने की स्थिति में मर्जर रद्द किया गया है. 

कंपनी को उठाना पड़ा बड़ा नुकसान
इस डील के रद्द होने से ZEE को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. कंपनी को मजबूरन भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के TV प्रसारण के लिए डिज्नी स्टार के साथ 1.4 बिलियन डॉलर के सब-लाइसेंसिंग समझौते से पीछे हटना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ZEE लगभग 20 करोड़ डॉलर की पहली किश्त नहीं दे पाई है, जिसकी वजह से वह डिज्नी के साथ समझौते में आगे नहीं बढ़ने का फैसला लिया. दरअसल, डिज्नी स्टार को भुगतान की जाने वाली किश्त Sony Group और ZEE के मर्जर के साथ होने वाले निवेश का ही हिस्सा थी. ऐसे जब सोनी से डील रद्द हो गई, तो ZEE पहली किश्त भरने की स्थिति में नहीं रही. इसलिए उसने Disney Star से मज़बूरी में रिश्ता तोड़ लिया. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

17 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

14 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago