✕

होम / बिजनेस / लखनऊ में लुलु मॉल बनाने वाली कंपनी का आ रहा है आईपीओ, क्या आपको मिलेगा मौका?

लखनऊ में लुलु मॉल बनाने वाली कंपनी का आ रहा है आईपीओ, क्या आपको मिलेगा मौका?

लुलु ग्रुप के मालिक यूसुफ अली मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं. वह 1973 में अबू धाबी अपने चाचा के पास चले गए थे. अब वह UAE की नागरिकता हासिल कर चुके हैं और कारोबार की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

लखनऊ सहित देश के कुछ शहरों में मॉल खड़े करने वाला दिग्गज कारोबारी समूह आईपीओ लेकर आ रहा है. भारतीय मूल के करोबारी एम.ए. यूसुफ अली के लुलु समूह की कंपनी लुलु रिटेल ने आईपीओ की घोषणा की है. कंपनी का IPO 1.43 अरब डॉलर  या करीब 12,000 करोड़ रुपए का होगा.  हालांकि, आपको इस IPO  पर दांव लगाने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि लुलु रिटेल का आईपीओ भारतीय बाजार के लिए नहीं है. दरअसल, यूसुफ अली दुबई में रहते हैं और उनकी कंपनी भी खाड़ी देश के स्टॉक मार्केट में लिस्ट होगी.   

अच्छे रिस्पांस की उम्मीद
आईपीओ के प्राइज बैंड 1.94 से 2.04 दिरहम प्रति शेयर तय किया गया है. इस आईपीओ के जरिए यूसुफ अली 1.43 अरब डॉलर जुटाने की कोशिश में हैं. लुलु रिटेल के शेयर अबूधाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज में लिस्‍ट होंगे. यूसुफ अली और उनका परिवार लुलु रिटेल होल्डिंग्स में 60% हिस्सेदारी बनाए रखेगा. अली ने 2021 में लुलु इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड में 20% हिस्सेदारी अबूधाबी डेवलपमेंटल होल्डिंग कंपनी (ADQ) को बेची थी. बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन सहित खाड़ी देशों में बड़ी तादाद में भारतीय रहते हैं. एम.ए. यूसुफ खुद भी भारतीय हैं, ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिलेगा. 

ऐसी है आर्थिक सेहत
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि IPO के तहत कुल 2.582 अरब शेयर बेचे जाएंगे, जो कंपनी के कुल जारी शेयरों का 25% है. इन शेयरों की बिक्री कंपनी के एकमात्र शेयरधारक लुलु इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड की ओर से बेचा जाएगा. इसमें यूसुफ अली के परिवार की 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है. कंपनी की आर्थिक सेहत की बात करें, तो लुलु रिटेल ने 2024 की पहली छमाही में 3.9 अरब डॉलर का रिवेन्यु अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.6% अधिक है. वहीं, 2023 में पूरे साल का रिवेन्यु 5.6% बढ़कर 7.3 अरब डॉलर हो गया था.

भारत पर फोकस
लुलु समूह भारत में तेजी से विस्तार कर रहा है. कोच्चि, बेंगलुरु, लखनऊ, कोयंबटूर, त्रिवेंद्रम, पलक्कड़, हैदराबाद और कालीकट में उसके मॉल हैं. एम.ए. यूसुफ अली की योजना आने वाले समय में भारत में बड़ा निवेश करने की है. अली ने कई देशों में अपना कारोबार फैला रखा है. लुलु समूह संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ओमान, कतर, कुवैत और बहरीन में रिटेल स्टोर संचालित करता है. इसी साल अगस्त तक समूह के स्टोर्स की संख्या 240 थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

5 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

23 minutes ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

35 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

35 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

23 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago