होम / बिजनेस / बिस्किट खाने वालों के लिए अच्छी खबर, यह कंपनी कर रही दाम घटाने की तैयारी

बिस्किट खाने वालों के लिए अच्छी खबर, यह कंपनी कर रही दाम घटाने की तैयारी

इस वक्त महंगाई का दौर चल रहा है. दूध से लेकर खाने-पीने की चीज़ों के दामों में इजाफे के खबर हर रोज सामने आ जाती है, ऐसे में बिस्किट बनाने वाली एक कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में कमी कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऐसे वक़्त में जब दूध से लेकर हर चीज़ के दाम बेलगाम घोड़े की तरह दौड़े जा रहे हैं, बिस्किट खाने वालों को कुछ राहत मिल सकती है. आने वाले दिनों में पारले-जी के बिस्किट सस्ते हो सकते हैं. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसके संकेत दिए हैं. 

इस वजह से मिल सकता है फायदा
एग्रीकल्चर कमोडिटीज की कीमतों में आई कमी के चलते कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ राहत देने के मूड में है. अगर यह कमी बरकरार रहती है तो आने वाले दिनों में बिस्किट सस्ता हो सकता है. इसके अलावा, उसी कीमत पर बिस्किट के पैकट के साइज को बढ़ाया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारले-जी बिस्किट बनाने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स (Parle Products) के सीनियर कैटगरी हेड मयंक शाह का कहना है कि पिछले दो साल में कई बार कीमतों में इजाफा किया गया है, लेकिन हाल के दिनों में एग्री कमोडिटीज की कीमतों में नरमी आई है. 

दाम में इतनी हो सकती है कटौती
एग्री कमोडिटीज की कीमतों में कमी से रोजाना इस्तेमाल होने वाली पैकज्ड वस्तुओं के दामों में कमी आ सकती है और यही यह कमी बरकरार रहती है तो इसका फायदा पारले के बिस्किट खरीदने वालों को मिल सकता है. बता दें कि कंपनी पारले-G के अलावा क्रैकजैक, मोनाको, हाइड एंड सीक, मेलोडी और मैंगो बाइट आदि प्रोडक्ट्स भी बनाती है. रिपोर्ट में शाह के हवाले से कहा गया है कि यदि एग्री कमोडिटीज की कीमतों में गिरावट जारी रही, तो आने वाले दिनों में बिस्किट की कीमतों में 10 से 20 फीसदी की कटौती हो सकती है.

इनकी कीमतों में आई है नरमी 
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कीमतें कम नहीं होतीं, तो उसी कीमत पर बिस्किट के पैकट के साइज को बढ़ाया जा सकता है. गौरतलब है कि एग्री कमोडिटीज की कीमत कुछ समय पहले चरम पर पहुंच गई थी. हालांकि, अब उनमें गिरावट आ रही है. गेहूं के दामों में गिरावट के साथ-साथ पाम तेल और कच्चे तेल की कीमत भी कम हुई है. पारले-जी को काफी पसंद किया जाता है, ऐसे में यदि इसकी कीमत में कमी आती है, तो महंगाई का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत ज़रूर मिलेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

15 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

20 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

15 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

15 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

21 hours ago