✕

होम / बिजनेस / यूपी में हाइब्रिड कारों का रजिस्‍ट्रेशन माफ होने से मिलेगा इतना फायदा, जानिए पूरी जानकारी

यूपी में हाइब्रिड कारों का रजिस्‍ट्रेशन माफ होने से मिलेगा इतना फायदा, जानिए पूरी जानकारी

यूपी सरकार के इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में कई और राज्‍य ऐसा कदम उठा सकते हैं. विशेषतौर पर एनसीआर से सटे राज्‍य पहले ये फैसला ले सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हाइब्रिड कारों के रजिस्‍ट्रेशन चार्ज को माफ कर दिया है. इसका मतलब ये है कि अगर आप यूपी के किसी भी जिले से हाइब्रिड कारों को रजिस्‍टर कराते हैं तो वहां आपको कोई फीस नहीं देनी होगी. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि हाइब्रिड कार के रजिस्‍ट्रेशन कराने पर आप कितने रुपयों की बचत कर सकते हैं. सरकार के इस फैसले से मारुति, टोयोटा और होंडा कंपनी की कारें खरीदने वाले कस्‍टमर को मिलेगा. 

क्‍या कहता है सरकार का आदेश? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार स्‍ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हिकल और प्‍लग इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हिकल जैसी कारों का यूपी से रजिस्‍ट्रेशन कराने पर कोई चार्ज नही वूसल करेगी. सरकार के द्वारा दी जा रही है इस छूट से कस्‍टमर के 3.50 लाख रुपये तक बचने की उम्‍मीद है. यूपी सरकार मौजूदा समय में 10 लाख रुपये तक की कीमत वाली कार के लिए 8 प्रतिशत तक चार्ज उसके रजिस्‍ट्रेशन के लिए वसूलती है और 10 लाख से ऊपर की कार के लिए कस्‍टमर को 10 प्रतिशत रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स देना होता है.   

यूपी में रजिस्‍टर होते हैं इतने व्हिकल
यूपी सभी कंपनियों की पैसेंजर कारों के लिए हमेशा से ही एक बड़ा बाजार रहा है. इस साल के पहले 6 सालों में अब तक यूपी में 236097 कारों को रजिस्‍टर किया गया है. अगर 2023 से इसकी तुलना करें तो 13.46 प्रतिशत ज्‍यादा कारों का रजिस्‍ट्रेशन यूपी में हुआ है. अगर दूसरी तिमाही की ग्रोथ रेट को देखें तो उसमें भी 10.26 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इस बार 109712 कारों की बिक्री हुई है. 

ये भी पढ़ें: इन कंपनियों को मनमानी पड़ी भारी, RBI ने लिया कड़ा एक्शन, रद्द किए लाइसेंस

यूपी में बढ़ सकता है हाइब्रिड कारों का बाजार 
सरकार के इस कदम से जानकारों का मानना है कि यूपी में हाइब्रिड कारों का बाजार बढ़ सकता है. जानकार ये भी मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में और राज्‍य भी इस कदम के साथ आगे आ सकते हैं. यूपी सरकार के इस कदम से ऑटो सेक्‍टर को और जान मिल सकती है और इसमें तेजी देखने को मिल सकती है. इससे पहले यूपी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जीरो रजिस्‍ट्रेशन पॉलिसी को शुरू कर चुकी है. जानकारों का कहना है कि अभी हाइब्रिड कारों की मांग को देखा जाए तो यूपी में काफी कम है. लेकिन अब इसमें तेजी आ सकती है. 

इन कंपनियों की सेल आंकड़ों मे हो सकता  इजाफा 
योगी सरकार के इस फैसले से जिन कंपनियों की सेल में इजाफा हो सकता उनमें मारुति, टोयोटा और होंडा जैसी कारें शामिल हैं. मारुति ने जहां HEV Technology में ग्रैंड विटारा एसयूवी और इनविक्‍टो को लॉन्‍च किया है वहीं दूसरी ओर टोयोटा सेम टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी में कर रही है. इसी तरह से होंडा HEV टेक्‍नोलॉजी सिटी ई सेडान में लेकर आई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और कंपनियां इस तकनीक में कार लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.