✕

होम / बिजनेस / EV चार्जिंग स्टेशन लगाकर कर सकते हैं अच्छी कमाई, जानिए कैसे?

EV चार्जिंग स्टेशन लगाकर कर सकते हैं अच्छी कमाई, जानिए कैसे?

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग तेज हो गई है. वहीं, आने वाला समय भी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का ही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बढ़ती महंगाई के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है. साथ ही सीएनजी का दाम भी बढ़ा है. इसे देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर आकर्षित हो रहे हैं. आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है. उधर, ई-व्हीकल की बढ़ती संख्या को देखते हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मांग भी होने लगी है. ऐसे में अगर आप चाहें तो इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का बिजनेस शुरू कर अच्छी कमाई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे आप इसे अपनी कमाई का जरिया बना सकते हैं?

कई कंपनियां ऑफर कर रही  फ्रैंचाइजी

हाल में आयोजित 20वें इंटरनैशनल फ्रैंचाइज एंड रीटेल शो में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों को उनके साथ काम करने का मौका दिया. इसमें देश के 100 से ज्यादा शहरों और एशिया-पैसिफिक से 500 से ज्यादा फ्रैंचाइजर्स ने अपने प्रोडक्ट्स को शोकेस किया और हजारों खरीददारों ने इसमें हिस्सा लिया. इस दौरान Earthtron EV ने कहा कि इंडियन कस्टमर अब ईवी वाहनों पर भरोसा करने लगे हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए हमें देश में चार्जिंग स्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है. ऐसे में हम फ्रैंचाइजी प्रदर्शनियों में भाग लेकर भागीदारों की तलाश में रहते हैं, जो हमारे साथ चार्जिंग स्टेशन खोलना चाहते हैं.

ऐसे शुरू करें बिजनेस
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए आपको किसी भी एक कंपनी के साथ पार्टनरशिप करनी होगी. कंपनी को अपनी जगह दिखानी होगी और फिर कंपनी आपके चार्जिंग स्टेशन का पूरा सेटअप 10-15 दिन में कर देगी. आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि चार्जिंग स्टेशन पर कारों के पार्क होने और उनके आने और निकलने की सही व्यवस्था होनी चाहिए. इसी के साथ चार्जिंग स्टेशन पर मूल सुविधाएं जैसे साफ पीने का पानी, शौचालय, रेस्ट रूम, फायर एक्सटिंगविशर और हवा की सुविधा भी होनी चाहिए.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ईवी चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने के लिए जगह और खर्च
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को शुरु करने के लिए आपके पास सड़क किनारे 50 से 100 वर्ग गज का एक खाली प्लॉट होना जरूरी है. यह खाली जगह आपके नाम पर भी हो सकती है या फिर यह 10 साल के लिए लीज पर हो सकता है. वहीं, एक EV चार्जिंग स्टेशन लगाने पर आपको 10 लाख रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है. हालांकि इससे कम भी खर्च में भी आप इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं. अगर आप कम क्षमता का चार्जिंग स्टेशन लगाएंगे तो 8 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है. इसमें जमीन से लेकर चार्जिंग प्वाइंट के इंस्टॉलेशन तक का खर्च शामिल है.

इतनी होगी कमाई 
आप 3 हजार किलोवॉट का चार्जिंग स्टेशन लगाते हैं तो प्रति किलोवॉट पर 2.5 रुपये की कमाई होगी. इस हिसाब से एक दिन में 7500 रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं. यानी कि महीने भर में 2.25 लाख रुपये तक कमाई हो सकती है. वहीं, सभी खर्च निकालने के बाद आसानी से आप इस बिजनेस से 1.5 लाख से 1.75 लाख रुपये तक महीना कमा सकते हैं. हालांकि, चार्जिंग स्टेशन की कैपेसिटी बढ़ाने पर ये कमाई 10 लाख रुपये महीने तक भी पहुंच सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago