✕

होम / बिजनेस / बजट से पहले इन शेयरों को पोर्टफोलियो में करें शामिल, ब्रोकरेज फर्म है बुलिश!

बजट से पहले इन शेयरों को पोर्टफोलियो में करें शामिल, ब्रोकरेज फर्म है बुलिश!

एक दिग्गज ब्रोकरेज फर्म ने कुछ शेयरों की लिस्ट जारी की है, जिन पर बजट से पहले दांव लगाना अच्छा साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजट आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नई मोदी सरकार का पहला पूर्ण बजट 23 जुलाई को संसद में पेश करेंगी.  बजट के लोकलुभावन होने के साथ-साथ कुछ सेक्टर्स पर अधिक फोकस किया जा सकता है. ऐसे में निवेशक यह गुणा-भाग लगाने में जुटे हैं कि कौनसे शेयर उनकी झोली भर सकते हैं. इसी के मद्देनजर एक ब्रोकरेज फर्म ने 6 ऐसे शेयरों के लिस्ट जारी की है, जो बजट से पहले और बाद में लाभ दे सकते हैं.   

लिस्ट में शामिल हैं इनके नाम
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस सिक्योरिटीज ने 6 ऐसे शेयर बताए हैं, जो कमाई में बढ़ोतरी और बजट की संभावित घोषणाओं से मिलने वाले लाभ से आने वाले दिनों में अच्छा-खासा रिटर्न दे सकते हैं. इस लिस्ट में  L&T, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, टाटा टेक्नोलॉजीज, देवयानी इंटरनेशनल, रैमको सीमेंट्स और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर शामिल हैं. ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि ये शेयर आने वाले दिनों में 15 से 22 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकते हैं.

L&T का इतना टार्गेट प्राइज
रिलायंस सिक्योरिटीज ने लर्सन एंड टुब्रो (L&T) को 4,200 रुपए के टार्गेट प्राइज पर खरीदने की सलाह दी है.  ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2024 में कम मार्जिन के बावजूद कंपनी अपने रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) को 2.70% तक बढ़ाने में सफल रही है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए ऑर्डर इनफ्लो में 10% और रिवेन्यु में 15 प्रतिशत ग्रोथ का लक्ष्य रखा है. L&T के वाटर ट्रीटमेंट, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज आदि सेगमेंट में आने वाले सालों में अच्छी निवेश गतिविधि देखने को मिल सकती है.  

मजबूत हो रहा स्मॉल बैंक
ब्रोकरेज ने AU Small Finance Bank के शेयर को 785 रुपए के टार्गेट प्राइज के साथ खरीदने की सलाह दी है. फर्म के अनुसार, यह स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय व्हीकल लोन, माइक्रो बिजनेस लोन और माइक्रोफाइनेंस जैसे अधिक RoA एसेट्स वाले सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. बैंक ब्रांच लेवल पर भी मुनाफे का लक्ष्य लेकर चल रहा है और इसने डिपॉजिट में 7.5 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करने के लिए प्रयासरत है. रिलायंस सिक्योरिटीज ने टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के Target Price 1,230 रुपए रखा है. इसी तरह, फर्म ने देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International) को 195 रुपए के टार्गेट प्राइज के साथ खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज  को कंपनी के जून तिमाही के नतीजे भी बेहतर रहने की उम्मीद है. PVR-INOX के साथ साझेदारी से भी कंपनी मजबूत हुई है.

ZEE को लेकर भी बुलिश 
Ramco Cements का टार्गेट प्राइज ब्रोकरेज फर्म ने 950 रुपए रखा है. कंपनी की दक्षिण भारत के मार्केट में कंपनी की मजबूत उपस्थिति बनी हुई है .साथ ही ऑपरेटिंग मोर्चे पर भी इसने शानदार प्रदर्शन किया है. Zee Entertainment Enterprises को लेकर भी रिलायंस सिक्योरिटीज बुलिश नजर आ रही है. उसने इस शेयर को 190 रुपए के साथ खरीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने शेयरधारकों के लिए वैल्यू बनाने के लिए हाल में कई अहम फैसले लिए हैं. जी के शेयरों की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र में यह करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ 155.41 रुपए पर बंद हुआ था. हालांकि, इससे पहले के 5 सत्रों में कंपनी के शेयरों में 3.12% का उछाल भी आया है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

22 hours ago