होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर लगाएं दांव, कल हुए नुकसान की कुछ भरपाई तो पक्की है!

Stock Market: आज इन शेयरों पर लगाएं दांव, कल हुए नुकसान की कुछ भरपाई तो पक्की है!

शेयर बाजार में कल कत्लेआम देखने को मिला. सेंसेक्स और निफ्टी ने ऐसी डुबकी लगाई कि एक ही झटके में निवेशकों के करोड़ों डूब गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस सप्ताह के पहले दिन की शुरुआत निवेशकों के लिए डराने वाली रही. शेयर बाजार सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपए स्वाहा हो गए. विदेशी बाजारों से मिले-जुले संकेत और घरेलू बाजार में हुई बिकवाली के चलते बाजार बड़ा गोता लगा गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 523 अंक लुढ़ककर 71072.49 पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 166.45 अंकों की गिरावट के साथ 21,616.05 के लेवल पर पहुंच गया. आज भी बाजार में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Metro Brands, Carborundum Universal, Grasim Industries, Siemens, Ambuja Cements और Atul में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों के भाव में आज उछाल देखने को मिल सकता है और इस तरह आपके लिए इनमें मुनाफा कमाने का मौका भी बन रहा है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. Persistent System, TTK Prestige, Infosys, Apollo Tyres, Escorts और Granules India में आज नरमी देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इनमें है मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी दिख रही है. इस लिस्ट में HCL Tech, Dr Reddy's Laboratories, Apollo Hospitals, Sun Pharma, Grasim Industries, Hero MotoCorp और Bajaj Auto का नाम शामिल है. HCL टेक के शेयर कल गिरावट वाले बाजार में भी करीब 2 प्रतिशत की बढ़त 1,659.40 रुपए पर बंद हुए थे. Dr Reddy's Laboratories के शेयर भी करीब 3 प्रतिशत की मजबूती के साथ 6,321 रुपए के लेवल पर पहुंच गए थे. इसी तरह, अपोलो हॉस्पिटल के शेयरों में 2.60% की बढ़त आई और यह 6,604.70 रुपए पर बंद हुआ. बजाज ऑटो में भी तेजी देखने को मिली. बाकी सभी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

19 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

16 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago