✕

होम / बिजनेस / आप भी तैयार कर लीजिए पैसा, नए साल में जेप्टो, फ्लिपकार्ट समेत कई IPO की होगी एंट्री

आप भी तैयार कर लीजिए पैसा, नए साल में जेप्टो, फ्लिपकार्ट समेत कई IPO की होगी एंट्री

शेयर बाजार में अगले साल के लिए लंबी कतार लगी हुई है. आंकड़े बताते हैं कि 2025 में करीब 75 कंपनियां अपना IPO उतार सकती हैं, जिससे 1.5 लाख करोड़ जुटाने की तैयारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आप भी शेयर बाजार से पैसे कमाने का तरीका खोजते रहते हैं तो साल 2025 आपके लिए कई मौके लेकर आएगा. नए साल के साथ ही शेयर बाजार में 1.5 लाख करोड़ रुपये उतारे जाएंगे, जिसमें आपको भी पैसे लगाने का मौका मिलेगा. साल 2024 शेयर बाजार के लिए काफी उत्‍साहजनक रहा और कई कीर्तिमान बनाए. कंपनियां इसी मोमेंटम को भुगनाने की कोशिश में हैं और यही कारण है कि साल 2025 में भी 75 से ज्‍यादा कंपनियां आईपीओ लाने की पाइपलाइन में हैं.

34 कंपनियों को भी मिल चुका है अप्रूवल

बाजार नियामक सेबी की ओर से साल 2025 के लिए 34 कंपनियों को अप्रूवल भी मिल चुका है, जिसकी कुल वैल्‍यू करीब 41,462 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 55 फर्म को अभी सेबी से क्‍लीयरेंस मिलने का इंतजार है. इन आईपीओ की कुल वैल्‍यू भी करीब 98,672 करोड़ रुपये बताई जाती है. इस तरह देखा जाए तो करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये के आईपीओ अभी से पाइपलाइन में आ चुके हैं. किसी कंपनी को सेबी से अप्रूवल मिलने के बाद 1 साल का समय आईपीओ लाने के लिए मिलता है.

विदेशी निवेशक लगा जमकर पैसा

एक्‍सपर्ट का कहना है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद आईपीओ के टार्गेट पूरे हो जाएंगे. घरेलू निवेशकों में बाजार के लिए पॉजिटिव सेंटीमेंट अभी बरकरार है. विदेशी निवेशक भी अब सीधे शेयर बाजार में निवेश करने के बजाय प्राइमरी मार्केट में निवेश कर रहे हैं. 2024 में अब तक विदेशी निवशकों ने बाजार से 1.02 लाख करोड़ रुपये निकाल लिए हैं, जबकि आईपीओ में 1.11 लाख करोड़ का निवेश किया है.

2024 में आया रिकॉर्ड आईपीओ

सेबी के पास 2024 में आईपीओ के लिए रिकॉर्ड आईपीओ जमा कराए गए. इस दौरान कुल 143 ड्राफ्ट जमा कराए गए, जो 2023 में 84 और 2022 में 89 ड्राफ्ट जमा कराए गए थे. 2023 में जहां 49,435 करोड़ रुपये के आईपीओ उतारे गए, वहीं 2022 में 59,301 करोड़ रुपये आईपीओ के जरिये जुटाए गए. इस दौरान क्रमश: 57 और 40 आईपीओ ने बाजार में कदम रखा.

किन कंपनियों पर लगा सकते हैं दांव

साल 2025 में आने वाले आईपीओ में कई बड़े नाम शामिल हैं. इसमें Zepto, Flipkart, Indira IVF और HDFC Credila जैसी कंपनियां हैं. Indira IVF बाजार से 40 करोड़ डॉलर करीब 3,200 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है तो Zepto, Flipkart और HDFC Credila 1-1 अरब डॉलर आईपीओ के जरिये जुटाएंगी. 2024 में सेंसेक्‍स और निफ्टी ने करीब 13 फीसदी की छलांग लगाई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago