✕

होम / बिजनेस / आंकड़े दे रहे संकेत, क्या Yes Bank के 'अच्छे दिनों' की हो गई है शुरुआत?

आंकड़े दे रहे संकेत, क्या Yes Bank के 'अच्छे दिनों' की हो गई है शुरुआत?

यस बैंक के शेयर आज फोकस में रहेंगे, क्योंकि बैंक ने अपनी आर्थिक सेहत में बेहतरी के आंकड़े जारी किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) के 'अच्छे दिनों' की शुरुआत होती नजर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंक के लोन और एडवांसेज जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार (YoY) पर 9.5% बढ़कर 2.1 लाख करोड़ रुपए पहुंच गए हैं. जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1.92 लाख करोड़ था. तिमाही आधार पर इसमें 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह बैंक के डिपॉजिट्स भी सालाना आधार पर 17.2% की बढ़त के साथ 2.34 लाख करोड़ रुपए हो गए. एक साल पहले की इसी अवधि में डिपॉजिट्स 2 लाख करोड़ रुपए थे. तिमाही आधार पर इसमें 6.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है. 

मुनाफे में हुआ इजाफा
Yes Bank Limited की ओर से शेयर बाजार को वित्तवर्ष 2024 की दूसरी तिमाही (Q2) के अपने बिजनेस की जानकारी दी है. बैंक ने बताया है कि तिमाही आधार पर उसके लोन एवं एडवांसेज और डिपॉजिट्स में वृद्धि दर्ज हुई है. लोन और एडवांसेज के मामले में बैंक का सितंबर तिमाही में ग्रॉस रिटेल डिस्बर्समेंट 11,187 करोड़ रुपए था. हालांकि, एक साल पहले यह 12,094 करोड़ और जून तिमाही में 11,305 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, मुनाफे की बात करें, तो फाइनेंशियल ईयर 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही में यस बैंक के मुनाफे बढ़ोतरी हुई है. यह 310 करोड़ रुपए से बढ़कर 342 करोड़ हो गया.  

फोकस में रहेंगे शेयर
बैंक ने बताया कि उसका क्रेडिट टू डिपॉजिट रेशियो घटा है. सितंबर तिमाही में क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेशियो 90% रहा, जबकि एक साल पहले यह 96.1% था. जून तिमाही में क्रेडिट टू डिपॉजिट रेशियो 91.3% था. वहीं, लिक्विडिटी कवरेज रेशियो एक साल पहले के मुकाबले बढ़कर 116.7% हो गया. हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें गिरावट देखने को मिली है. जून तिमाही में बैंक का लिक्विडिटी कवरेज रेशियो 125.7% प्रतिशत था. बैंक की ये जानकारी कल बाजार बंद होने के बाद आई थी, लिहाजा इसका मार्केट पर असर देखने को नहीं मिला. आज के कारोबारी सत्र में बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों का कुछ न कुछ असर उसके शेयरों पर देखने को मिल सकता है. Yes Bank के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं. बता दें कि बैंक के शेयर कल गिरावट के साथ 17.15 रुपए पर बंद हुए थे.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

12 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago