होम / बिजनेस / Yes Bank के निवेशकों के लिए न्यू ईयर की शुरुआत रही Happy, इतना चढ़ गया शेयर 

Yes Bank के निवेशकों के लिए न्यू ईयर की शुरुआत रही Happy, इतना चढ़ गया शेयर 

प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज बाजार खुलने के साथ से ही तेजी देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए साल यानी 2024 की शुरुआत भले ही शेयर बाजार के लिए खास अच्छी नहीं रही, लेकिन यस बैंक (Yes Bank) के निवेशकों के चेहरे पर जरूर मुस्कान नजर आई. साल के पहले दिन यस बैंक के शेयर (Yes Bank Stock) में अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली. आज सुबह यस बैंक का शेयर BSE पर बढ़त के साथ 21.51 रुपए पर खुला और कुछ ही देर में इसने 7% की उछाल दर्ज कर ली. हालांकि, खबर लिखे जाने तक यह थोड़ा नीचे खिसककर 22.70 रुपए पर आ गया था.  

झोली में आए 150 करोड़
प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आई इस तेजी की वजह 31 दिसंबर को उसके द्वारा शेयर बाजार को दी गई एक सूचना है. दरअसल, Yes Bank ने अपने 48,000 करोड़ रुपए के NPA को लोन रिस्ट्रक्चरिंग कंपनी JC Flowers ARC को बेच दिया था. अब उसे इस मामले में एक सिंगल ट्रस्ट सिक्योरिटी रेसिप्ट्स पोर्टफोलियो के रूप में 150 करोड़ रुपए मिले हैं. बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि चूंकि यह राशि संशोधित लिस्टिंग रेगुलेशंस के तहत निर्धारित मैटेरि​एलिटी थ्रेसहोल्ड से ज्यादा है, इसलिए नियमों के तहत खुलासा किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें - Gold: इस साल और बढ़ेगी सोने की चमक, इतने पहुंच सकते हैं दाम

आ रही है मजबूती
Yes Bank के शेयर पिछले कुछ समय से धीरे-धीरे मजबूत हो रहे हैं. बीते एक महीने में इस शेयर ने 17.62% और पिछले पांच दिनों में 7.58% ऊपर चढ़ चुका है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 23.05 रुपए है, जिसके ये काफी करीब पहुंच गया है. इसके साथ ही बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, यस बैंक का मार्केट कैप वर्तमान में 65000 करोड़ रुपए से अधिक है. बता दें कि JC Flowers ARC का गठन 2015 में हुआ था और यस बैंक ने 2022 में इसमें 9.9% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी थी.

लाल निशान पर Sensex
वहीं, यदि शेयर बाजार की बात करें, तो नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स लाल निशान पर खुला और उसे ही पकड़कर चलता रहा. खबर लिखे जाने तक BSE 56.50 अंकों की गिरावट के साथ 72,183.76 पर पहुंच गया था. हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी जरूर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है. सुबह करीब साढ़े 11 बजे के आसपास निफ्टी 6.95 अंकों की बढ़त के साथ 21,738.35 के लेवल पर पहुंच गया था.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का अगस्त निर्यात 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर, व्यापार घाटा घटा

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, रसायन और कपड़ा क्षेत्र ने निर्यात को गति दी, जबकि अगस्त में सोने का आयात सालाना आधार पर 57.7 प्रतिशत घटा.

3 hours ago

भारत-चीन के बीच व्यापार वार्ता शुरू, द्विपक्षीय व्यापार असंतुलन दूर करने पर जोर

भारत यूरोपीय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म के लागू होने को लेकर भी अपने निर्यातकों को तैयार कर रहा है. यह तैयारी भारत-EU व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले की जा रही है.

3 hours ago

अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5%, ग्रामीण रोजगार में सुधार का असर

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई. बेरोजगारी दर में यह कमी मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी घटने के कारण आई, जबकि महीने के दौरान शहरी बेरोजगारी दर लगभग स्थिर रही.

3 hours ago

ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड से FY30 तक 10,000 करोड़ रुपये जुटा सकते हैं शहरी निकाय: ICRA

FY27-FY30 के दौरान शहरी बुनियादी ढांचे के लिए 56 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश की जरूरत का अनुमान

5 hours ago

वैश्विक व्यापार में BRICS की हिस्सेदारी करीब 25%, EEPC India ने समान व्यापार मानकों की मांग की

EEPC इंडिया के अनुसार, नियामकीय अड़चनों को कम करने से सदस्य देशों के बीच कारोबार और भारतीय निर्यातकों की बाजार पहुंच में सुधार हो सकता है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-चीन के बीच व्यापार वार्ता शुरू, द्विपक्षीय व्यापार असंतुलन दूर करने पर जोर

भारत यूरोपीय संघ के कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म के लागू होने को लेकर भी अपने निर्यातकों को तैयार कर रहा है. यह तैयारी भारत-EU व्यापार समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर से पहले की जा रही है.

3 hours ago

भारत का अगस्त निर्यात 26.12 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर, व्यापार घाटा घटा

इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम, रसायन और कपड़ा क्षेत्र ने निर्यात को गति दी, जबकि अगस्त में सोने का आयात सालाना आधार पर 57.7 प्रतिशत घटा.

3 hours ago

मार्च 2027 तक बैरियर-फ्री होंगे सभी टोल प्लाजा, बिना रुके कटेगा टोल: गडकरी

बैरियर-फ्री व्यवस्था में मल्टी-लेन फ्री-फ्लो (MLFF) सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके तहत टोल प्लाजा पर लगे कैमरे वाहन की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे.

9 hours ago

अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5%, ग्रामीण रोजगार में सुधार का असर

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई. बेरोजगारी दर में यह कमी मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी घटने के कारण आई, जबकि महीने के दौरान शहरी बेरोजगारी दर लगभग स्थिर रही.

3 hours ago

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

4 hours ago