होम / बिजनेस / Yes Bank के शेयरों में अचानक आई तेजी, क्या कमाई का बन रहा है मौका?

Yes Bank के शेयरों में अचानक आई तेजी, क्या कमाई का बन रहा है मौका?

अब ऐसे में दो सवाल सामने आते हैं. पहला, इस तेजी की वजह क्या है और दूसरा क्या यस बैंक में निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: पिछले काफी समय से सुस्त चल रहे यस बैंक के शेयरों में एकदम से तेजी देखने को मिल रही है. आज यानी गुरुवार को यह शेयर 1.52% बढ़त के साथ 16.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले 5 दिनों में यस बैंक का शेयर 13.61% ऊपर चढ़ा है. मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में तो शेयर 17 रुपए का आंकड़ा पार कर गया था. बता दें कि इसका 52-वीक का हाई लेवल 17.90 रुपए है.

क्यों आ रही है तेजी?
अब ऐसे में दो सवाल सामने आते हैं. पहला, इस तेजी की वजह क्या है और दूसरा क्या यस बैंक में निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है?  पहले सवाल का जवाब ये है कि यस बैंक में दो दिग्गज ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी निवेशक कार्लाइल और एडवेंट इंटरनेशनल निवेश करने जा रहे हैं. बैंक ने दोनों निवेशकों से करीब 1.1 बिलियन (8,900 करोड़ रुपए) की इक्विटी पूंजी जुटाने की घोषणा की है. पिछले सप्ताह यस बैंक ने बोर्ड की बैठक में निजी इक्विटी निवेश के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी थी. इस निवेश के लिए दोनों को 10 फीसदी हिस्सेदारी बैंक में दी जाएगी. जाहिर सी बात है कि जब बैंक के पास पैसा आएगा, तो उसकी आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और इससे बैंक का कायापलट किया जा सकेगा.

मिल रहे हैं पॉजिटिव साइन
अब दूसरे सवाल के जवाब पर आते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यस बैंक के शेयर पॉजिटिव साइन दे रहे हैं, लिहाजा इसमें निवेश की संभावना है. बैंक कार्लाइल और एडवेंट इंटरनेशनल को हिस्सेदारी देकर फंड जुटा रहा है, जिससे उसकी आर्थिक सेहत दुरुस्त हो सकती है. ऐसे में यस बैंक के शेयरों में तेजी फिलहाल बनी रह सकती है. कुछ एक्सपर्ट्स तो यह भी मानते हैं कि जल्द ही ये शेयर 19 रुपए का आंकड़ा छू सकता है.

VIDEO: आर्थिक मंदी को लेकर आप भी डरे हुए हैं? जानिए इसकी भारत में कितनी आशंका

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

18 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

19 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

21 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

21 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

22 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.