✕

होम / बिजनेस / YES बैंक के जारी हुए नतीजे, नेट प्रॉफिट 500 करोड़ के पार, शेयरों पर क्‍या पड़ेगा इसका असर?

YES बैंक के जारी हुए नतीजे, नेट प्रॉफिट 500 करोड़ के पार, शेयरों पर क्‍या पड़ेगा इसका असर?

बैंक की कर्जदाताओं से स्‍टैंडअलोन शुद्ध ब्‍याज आय पिछले वर्ष की समान अवधि में 2000 करोड़ रुपये की तुलना में साल दर साल 12.2 प्रतिशत बढ़कर 2243.9 करोड़ हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यस बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. मुश्किलों में घिरे इस बैंक ने पहली तिमाही जो मुनाफा कमाया है उसने शेयर धारकों में नई उम्‍मीद जगा दी है. बैंक ने पहली तिमाही में 502.43करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है. वहीं अगर बैंक के पिछले साल के क्‍वॉर्टर वन के PAT के रिजल्‍ट पर नजर डालें तो 342.52 करोड़ से 46.4 प्रतिशत अधिक है. कंपनी के इन नतीजों के बाद शेयरधारकों में नई उम्‍मीद जग गई है. सोमवार को शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. 

क्‍या कह रहे हैं पहली तिमाही के आंकड़े? 
यस बैंक की ओर से एक्‍सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार बैंक ने 2025 की पहली तिमाही में ब्‍याज से 7719.15 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है. वहीं अगर 2024 की पहली तिमाही से इसकी तुलना करें तो उस वक्‍त बैंक ने 6443.22 करोड़ रुपये कमाए थे. इस बार की कमाई 19 प्रतिशत अधिक है. वहीं कर्जदाताओं से स्‍टैंडअलोन शुद्ध ब्‍याज आय पिछले वर्ष की समान अवधि में 2000 करोड़ रुपये की तुलना में साल दर साल 12.2 प्रतिशत बढ़कर 2243.9 करोड़ हो गई है. वहीं बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो वो पहली तिमाही में 1.7 प्रतिशत रहा है. 

ये भी पढ़ें: इस कंपनी ने लॉन्‍च किया नया म्‍यूचुअल फंड, सिर्फ इतने से कर सकते हैं निवेश की शुरुआत

कैसे रहे हैं बैंक के वित्‍तीय हालात?  
यस बैंक के वि‍त्‍तीय हालातों पर नजर डालें तो जून 2024 तिमाही में यस बैंक ने शुद्ध 229565 करोड़ रुपये का शुद्ध अग्रिम लाभ दर्ज किया. इसमें सालाना 14.70 प्रतिशत की ग्रोथ और तिमाही दर तिमाही 0.80 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है. अप्रैल से जून 2024 तक निजी कर्जदाता की कुल जमा राशि 20.80 प्रतिशत बढ़कर 265072 करोड़ रुपये तक हो गई है. वहीं अगर CASA पर नजर डालें 30.80 प्रतिशत रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 29.40 प्रतिशत और पिछली तिमाही में 30.90 प्रतिशत था. 

कंपनी के सीईओ ने कही क्‍या बात? 
वहीं कंपनी के सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा कि बैंक ने वित्तिय वर्ष की शुरुआत मजबूती से की है. पहली तिमाही में शून्‍य पीएसएल की कमी के बावजूद रेट ऑफ इंट्रेस्‍ट 0.5 प्रतिशत बना हुआ है. बैंक परिचालन लागत बढ़ोतरी को 8.0 प्रतिशत पर रखने में सक्षम रहा है. वहीं बैंक के शेयर की स्थिति पर नजर डालें तो शुक्रवार को बाजार में इसकी कीमत 24.80 रुपये पर बंद हुआ. इसमें 3.69 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिला. इन नतीजों के बाद अब सोमवार को उम्‍मीद है कि शेयर में सोमवार को तेजी देखी जा सकती है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago