होम / बिजनेस / प्रॉफिट के मोर्चे पर मजबूत हुआ Yes Bank, क्या अब शेयरों में आएगी और मजबूती?

प्रॉफिट के मोर्चे पर मजबूत हुआ Yes Bank, क्या अब शेयरों में आएगी और मजबूती?

यस बैंक ने 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक के प्रॉफिट में इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Yes Bank Q3 Results: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक (Yes Bank) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ने 231.6 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. एक साल पहले बैंक का मुनाफा 51.5 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से देखें, तो Yes Bank के मुनाफे में सालाना आधार पर 349.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. हालांकि, ये बात अलग है कि बैंक का मुनाफा बाजार अनुमान से कम है. बाजार को अनुमान था कि तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा लगभग 415.1 करोड़ रुपए रह सकता है. 

ग्रॉस NPA में बदलाव नहीं 
वहीं, यस बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) 2.0 प्रतिशत रहा है. पिछले साल भी यह इतना ही था. यानी इस मोर्चे पर कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. जबकि तिमाही के लिए शुद्ध NPA पिछले साल के 1.0 प्रतिशत की तुलना में 0.9 प्रतिशत रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Emkay Global ने उम्मीद जताई थी कि YES Bank का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) पर 706% उछलकर 415.1 करोड़ रुपए रह सकता है. इसी तरह, ICICI Securities ने 503 करोड़ के मुनाफे का अनुमान जताया था.

ये भी पढ़ें - सर्दी के मौसम में ZEE पर मुश्किलों की बरसात, कानूनी कार्यवाही की तैयारी में Disney Star!

ऐसा है स्टॉक मार्केट में हाल
Yes Bank के शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को इसमें तेजी देखने को मिली थी. बैंक के शेयर करीब 1 प्रतिशत की उछाल के साथ 24.90 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 1 महीने में इस शेयर ने 18.85% का रिटर्न दिया है. जबकि छह महीनों में यह आंकड़ा 46.90% रहा है. यानी 6 महीने पहले यस बैंक के शेयरों में निवेश करने वालों का पैसा दोगुना हो गया है. इस शेयर 52 वीक का हाई लेवल 26.25 रुपए है. बैंक का मुनाफा भले ही अनुमान से कम रहा, लेकिन उसने मुनाफा कमाया है. लिहाजा, इसका असर बैंक के शेयरों पर सोमवार को देखने को मिल सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

10 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

6 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

10 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

9 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

10 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

10 hours ago