✕

होम / बिजनेस / इस प्राइवेट बैंक में चली छंटनी की तलवार, जानिए किस वजह से उठाया इतना बड़ा कदम

इस प्राइवेट बैंक में चली छंटनी की तलवार, जानिए किस वजह से उठाया इतना बड़ा कदम

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक यस बैंक के कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर है. प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने अपने सैंकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर दी है और उन्हें जाने का आदेश दे दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank ने रिस्ट्रक्चरिंग की कवायद में कम से कम 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश दिया है. इसके चलते आने वाले दिनों में बैंक में और भी छंटनी हो सकती है. होलसेल से लेकर रिटेल तक कई सेगमेंट में छंटनी हुई है, लेकिन ब्रांच बैंकिंग सेगमेंट के सबसे अधिक कर्मचारी इस फैसले से प्रभावित हुए हैं.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निकाले गए लोगों को तीन महीने के वेतन के बराबर हर्जाना (Severance Pay) दिया गया है. यस बैंक ने एक मल्टीनेशनल कंसल्टेंट की सलाह पर इंटरनल रिस्ट्रक्चरिंग की कवायद शुरू की है. 

मल्टीनेशनल कंसल्टेंट के सुझाव पर छंटनी

बैंक ने लागत को कम करने के लिए एक मल्टीनेशनल कंसल्टेंट को काम पर रखा था. कंसल्टेंट के सुझाव के हिसाब से बैंक ने इंटरनल रिस्ट्रक्चरिंग का काम शुरू किया है. अभी बैंक ने 500 लोगों को काम छोड़कर जाने के लिए कहा है. आने वाले दिनों में छंटनी का दौर जारी रह सकता है और अतिरिक्त कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

कर्मचारियों को मिली 3 महीने की सैलरी

काम से निकाले गए कर्मचारियों को बैंक ने 3 महीने की सैलरी के बराबर राहत पैकेज दिया है. बताया जा रहा है कि इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर ब्रांच बैंकिंग पर होने वाला है क्योंकि सबसे ज्यादा कर्मचारी इसी सेगमेंट से बाहर किए गए हैं. हालांकि इस छंटनी का असर थोक बैंकिंग से लेकर खुदरा बैंकिंग तक लगभग सभी वर्टिकल पर हुआ है.

क्या है यस बैंक का मकसद?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुसार यस बैंक फ्यूचर के लिए उचित और कम खर्चीली वर्कफोर्स तैयार कर रहा है. बैंक डिजिटल बैंकिंग में विस्तार और मैनुअल ऑपरेशन में कटौती करके लागत घटाना चाहता है. रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा रिस्ट्रक्चरिंग भी बैंक को अपने ऑपरेशनल खर्चों को कम करने में मदद करेगी. पिछले वित्तीय वर्ष में इसके ऑपरेशनल एक्सपेंसेज में लगभग 17% की वृद्धि हुई थी.

कर्मचारियों का खर्च 12% से अधिक बढ़ा

वित्त वर्ष 2023 और 2024 के बीच बैंक के लिए कर्मचारियों का खर्च 12% से अधिक बढ़ गया. जबकि बैंक ने वित्त वर्ष 24 के अंत में कर्मचारियों के खर्च पर 3774 करोड़ रुपये खर्च किए, यह आंकड़ा वित्त वर्ष 23 के अंत में 3363 करोड़ रुपये था. वित्त वर्ष 24 के अंत में बैंक के पास लगभग 28,000 कर्मचारी थे और इसने एक साल में 484 लोगों को भर्ती की थी. इसके 23,000 से अधिक कर्मचारी जूनियर मैनेजमेंट कैटेगरी के हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

31 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

41 minutes ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

2 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

6 hours ago

बड़ी खबरें