होम / बिजनेस / बेल मिली पर जेल से बाहर नहीं आएंगे Yes Bank वाले Rana Kapoor, क्या थमेगी शेयरों की तेजी?
बेल मिली पर जेल से बाहर नहीं आएंगे Yes Bank वाले Rana Kapoor, क्या थमेगी शेयरों की तेजी?
यस बैंक के शेयर कल यानी गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए थे. पिछले एक महीने में इस शेयर ने 9.90% का रिटर्न दिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
यस बैंक (Yes Bank) के को-फाउंडर राणा कपूर (Rana Kapoor) को कल यानी गुरुवार को अदालत से बड़ी राहत मिली. दिल्ली की एक अदालत ने यस बैंक में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में कपूर को जमानत दे दी. हालांकि, इसके बावजूद वह जेल से फिलहाल बाहर नहीं आएंगे. दरअसल, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (CBI) द्वारा दर्ज संबंधित मामले में उन्हें अभी जमानत नहीं मिली है. इस वजह से राणा कपूर को फिलहाल जेल में ही रहना होगा. बता दें कि प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank के पूर्व एमडी एवं सीईओ कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गिरफ्तार किया था.
2020 में हुई थी गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PMLA अदालत के विशेष न्यायाधीश एम. जी. देशपांडे ने गुरुवार को राणा कपूर को जमानत दे दी, लेकिन इसके इसके बावजूद जेल से बाहर आने के लिए उन्हें इंतजार करना होगा. ED का आरोप है कि राणा कपूर ने अनुचित वित्तीय लाभ हासिल करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया था. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राणा कपूर पिछले तीन साल से जेल में हैं. 2020 में सीबीआई और ED ने उनके खिलाफ रिश्वत, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था.
ये भी पढ़ें - LPG Cylinder को लेकर आई बड़ी खबर, जानें दाम घटे या बढ़ गया आपका बोझ
राणा पर ये हैं आरोप
आरोपों के मुताबिक, यस बैंक घोटाले (Yes Bank Scam) में राणा कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने 100 से अधिक छोटी-छोटी कंपनियां बनाकर धनराशि ट्रांसफर की थी. इसके साथ ही राणा ने अपनी पत्नी के मालिकाना हक वाली कंपनी को 87 करोड़ रुपए बतौर गिफ्ट दिए थे. राणा को मिली इस राहत का असर कल यस बैंक के शेयरों पर देखने को मिला था. बैंक के शेयर गुरुवार को 2.93% की बढ़त के साथ 21.10 रुपए पर बंद हुए थे. बीते एक महीने इस शेयर 9.90% ऊपर चढ़ चुका है. जबकि पिछले छह महीनों में यह आंकड़ा 31.88% है. अब देखने वाली बात ये होगी कि Yes Bank के शेयर आज किस तरफ भागते हैं. क्या राणा का जेल से बाहर न आना, शेयरों की रफ्तार को प्रभावित करेगा?
टैग्स