✕

होम / बिजनेस / जिनकी कंपनी ने दिया 'विको टरमरिक,नहीं कॉस्‍मेटिक' जैसा जिंगल, वो यशवंत पंढ़ेरकर नहीं रहे

जिनकी कंपनी ने दिया 'विको टरमरिक,नहीं कॉस्‍मेटिक' जैसा जिंगल, वो यशवंत पंढ़ेरकर नहीं रहे

ये कंपनी उस दौर में खड़ी हुई जब देश में लोग कई विदेशी ब्रैंड की क्रीम को इस्‍तेमाल कर रहे थे. उनका इस बाजार पर एकछत्र राज था. लेकिन ये इस कारोबारी की हिम्‍मत थी कि उसने देश का ब्रैंड शुरू किया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ये वो दौर था जब टीवी पर सिर्फ दूरदर्शन आया करता था, टीवी की दिवानगी ऐसी थी कि जो भी विज्ञापन आता वो गाना बनकर लोगों की जुबां पर चढ़ जाता था. उन्‍होंने अपनी कंपनी का एक ऐसा टीवी जिंगल बनाया जो लोगों की जुबां पर चढ़ गया. यहां गीत लोगों की जुबां पर चढ़ा और वहां कंपनी का टर्नओवर दिन दोगुनी और रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ने लगा. अपने प्रोडक्‍ट की बेहतरीन क्‍वॉलिटी और टीवी जिंगल से कारोबार खड़ा करने वाले यशवंत पढ़ेरकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 85 साल के यशवंत ने शुक्रवार को आखिरी सांस थी. यशवंत पढ़ेरकर भारत के पहले आयुवेर्दिक क्रीम के जनक थे. 

आखिर कहां से शुरू हुआ था विको का सफर 
अगर ये कहा जाए कि विको की शुरुआत शून्‍य से शुरू होकर आज शिखर तक जा पहुंची है तो शायद गलत नहीं होगा. विको की शुरुआत केशव विष्‍णु पढ़ेरकर ने मुंबई के एक छोटे से गोदाम से की थी. शुरुआती दिनों में उन्‍होंने एक घर से इस क्रीम और पेस्‍ट को बनाना शुरू किया उसके बाद देखते ही देखते कंपनी का प्रोडक्‍ट लोगों को ऐसा भाया कि कंपनी निकल पड़ी. 1952 से शुरू हुआ कंपनी का सफर 1955 आते आते ऐसा तेजी से आगे बढ़ा कि      कंपनी का टर्नओवर 10 लाख रुपये सालाना हो गया. परेल के एक छोटे से गोदाम से शुरू हुई कंपनी जल्‍द ही बड़ी कंपनी में तब्‍दील हो गई. 

ये भी पढ़ें:IPO लेकर आने वाली कंपनियों को करना होगा ये काम, सेबी ने जारी किया नया निर्देश

2016 में बने कंपनी के चेयरमैन 
केशव विष्‍णु पढ़ेरकर नागपुर के रहने वाले थे. वहां वो एक राशन की दुकान चलाते थे लेकिन कुछ अलग करने की चाहत उनके हमेशा ही उनके दिल में थी. इसी का नतीजा था कि वो एक दिन मुंबई आ गए. उन्‍होंने मुंबई आकर देखा कि बाजार में पॉन्‍ड्स, नीविया, अफगान स्‍नो, जैसे विदेशी कॉस्‍मेटिक का लोग खूब इस्‍तेमाल करते हैं. यहीं से उन्‍हें विको को शुरू करने का आईडिया मिला. उन्‍होंने शुरुआत की और एक दिन ये हुआ कि आखिरकार उनकी कंपनी की हर ओर चर्चा होने लगी. विको ने अपने दौर में हिमालया और डाबर जैसे ब्रैंड्स को कड़ी टक्‍कर दी. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी विको ने अपनी पहचान बनाई. 

यशवंत ने अपनी एलएलबी की पढ़ाई से किया कमाल 
यशवंत ने अपनी एलएलबी की पढ़ाई पूरी करके विको लेबोरेट्रीज में काम करना शुरू कर दिया. उन दिनों देश में इंस्‍पेक्‍टर राज चल रहा था. तभी एक्‍साइज डिपार्र्टमेंट से एक मामले को लेकर उनकी कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. विको लेबोरेट्रीज और यशवंत के बीच 30 साल लंबी कानूनी लड़ाई चली. इस लड़ाई में उनकी कानूनी पढ़ाई ने उन्‍हें काफी मदद की और वो 1978 में एक्‍साइज डिपार्टमेंट से केस जीत गए. विको की शुरुआत भले ही मुंबई से हुई थी लेकिन यशवंत ने कंपनी की फैक्‍ट्री अपने घर नागपुर में ही शुरू की. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

12 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

13 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

13 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

8 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.