होम / बिजनेस / YAAP Digital की शेयर बाजार में एंट्री, NSE Emerge पर हुई लिस्टिंग

YAAP Digital की शेयर बाजार में एंट्री, NSE Emerge पर हुई लिस्टिंग

YAAP Digital की स्थापना वर्ष 2016 में अतुल हेगड़े ने की थी. कंपनी डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

डिजिटल मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी सेवाएं देने वाली कंपनी YAAP Digital Limited ने आज शेयर बाजार में अपनी शुरुआत कर दी. कंपनी NSE के SME प्लेटफॉर्म Emerge पर लिस्ट हुई है और इसके साथ ही यह इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली 717वीं कंपनी बन गई है. कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की कीमत 138 रुपये से 145 रुपये प्रति शेयर के दायरे में तय की गई थी. निवेशकों की ओर से इस इश्यू को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह कुल मिलाकर 3.84 गुना सब्सक्राइब हुआ.

YAAP Digital की स्थापना वर्ष 2016 में अतुल हेगड़े ने की थी. कंपनी डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट और टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है और विभिन्न ब्रांड्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी मजबूत करने में मदद करती है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के मौके पर इंडस्ट्री के कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे और इस अवसर को कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया गया.

मार्केट विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन विज्ञापन के तेजी से बढ़ते बाजार को देखते हुए इस सेक्टर की कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है, जिसका असर YAAP Digital के IPO पर भी देखने को मिला.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

32 minutes ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

3 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

4 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

5 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

32 minutes ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

12 minutes ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

7 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.