होम / बिजनेस / सोशल मीडिया की 'चिड़िया' को कैद करके बुरे फंसे Musk, कंपनी की वैल्यू रह गई आधी   

सोशल मीडिया की 'चिड़िया' को कैद करके बुरे फंसे Musk, कंपनी की वैल्यू रह गई आधी   

एलन मस्क ने जिस उम्मीद के साथ ट्विटर को खरीदा था, वो पूरी होती नजर नहीं आ रही है. उनके नेतृत्व में ट्विटर को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया की 'चिड़िया' यानी ट्विटर (Twitter) को इस उम्मीद में अपना बनाया था कि उनकी दौलत का पहाड़ कुछ और ऊंचा हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. ट्विटर खरीदने के बाद मस्क इस 'चिड़िया' को अपने अजीबोगरीब नियम-कायदों में कैद करते चले गए और लोगों का इसके प्रति आकर्षण कम होता गया. परिणामस्वरूप ट्विटर की कमाई में गिरावट आई, यूजर्स के बीच इसकी इमेज खराब हुई और कंपनी का वैल्यूएशन भी घट गया. 

इतनी हो गई वैल्यूएशन
एक रिपोर्ट बताती है कि Elon Musk ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (अब X) को पिछले साल 44 अरब डॉलर में खरीदा था, लेकिन अब इसकी कीमत आधी रह गई है. कर्मचारियों को जो रेस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स दिए गए हैं, उनके मुताबिक कंपनी की वैल्यूएशन 19 अरब डॉलर रह गई है. इससे साफ पता चलता है कि Musk की लीडरशिप में ट्विटर क्रेज बढ़ने के बजाये घट रहा है. ट्विटर खरीदने के बाद से मस्क ने कई ऐसे फैसले लिए, जिसका बड़े पैमाने पर विरोध हुआ. कई विज्ञापनदाताओं ने मस्क के ट्विटर को विज्ञापन देने से इनकार कर दिया. 

काम नहीं आई ये योजना  
मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. जबकि डील होने से पहले तक वह ऐसी संभावनाओं से इनकार कर रहे थे. ऐसे में ये संदेश गया कि Musk विश्वास के लायक नहीं हैं. उनकी बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता. एलन मस्क ने ट्विटर की कमाई बढ़ाने के लिए लाख जतन किए. कुछ सर्विस को पेड किया. कंपनी का नाम Twitter से बदलकर X कर दिया है, कंटेंट रूल्स में भी कई बदलाव किए, लेकिन इसके बावजूद कंपनी का एडवरटाइजिंग रिवेन्यु आधे से भी कम रह गया.

इतना चुका रहे ब्याज 
मीडिया रिपोर्ट्स में ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया गया है कि ट्विटर की कमान मस्क के हाथ में आने के बाद से उसकी सेल्स में 60% की गिरावट आई है. इसके अलावा, कंपनी को हर साल कर्ज के ब्याज के रूप में 1.2 अरब डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं. एलन मस्क की योजना कपनी को पेड सब्सक्रिप्शन की तरफ ले जाने की है, मगर अब तक केवल 1% यूजर्स ने ही मंथली प्रीमियम सर्विस के लिए हामी भरी है. इस बीच, मस्क को सोमवार को 7.14 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा. दरअसल, अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी के बावजूद मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों मे भारी गिरावट आई. कंपनी का शेयर 4.79% लुढ़ककर बंद हुआ. इससे मस्क को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

2 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

4 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

4 hours ago

Sun Pharma ने 11.75 अरब डॉलर में खरीदी Organon, SBI सहित 11 बैंकों ने जुटाई फंडिंग

ऑर्गनन के अधिग्रहण के बाद सन फार्मा दुनिया की शीर्ष 25 फार्मास्युटिकल कंपनियों में शामिल हो गई है. इसके साथ ही कंपनी बायोसिमिलर दवाओं के क्षेत्र में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

2 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

54 minutes ago