✕

होम / बिजनेस / Microsoft की वजह से हिला दुनियाभर का सिस्टम, कई सेवाएं प्रभावित, हर जगह दिखा असर

Microsoft की वजह से हिला दुनियाभर का सिस्टम, कई सेवाएं प्रभावित, हर जगह दिखा असर

दुनिया भर में सबसे ज्यदा कम्प्यूटर और लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर ही चलते हैं. इस कारण विंडोज के आउटेज से वैश्विक स्तर पर समस्या खड़ी हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज पर शुक्रवार को बड़ा असर हुआ. विंडोज की सेवाओं में दिक्कत आने से दुनिया भर के यूजर्स को परेशान होना पड़ा. यूजर ब्लू स्क्रीन डेथ एरर मिलने की शिकायत कर रहे हैं. इस समस्या से माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले पर्सनल कम्प्यूटर और लैपटॉप प्रभावित हुए हैं. माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 10 के डाउन होने से दुनिया भर में कई कंपनियों के बिजनेस पर सीधा असर हुआ. अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने भी दिक्कतें आने की पुष्टि की है. 

दुनिया भर में कामकाज पर हुआ असर

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में तकनीकी खराबी से दुनियाभर में एयरलाइंस, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर असर पड़ा है. भारत समेत दुनियाभर में एयरपोर्ट पर चेक इन और टिकट बुकिंग में दिक्कत आ रही है इससे फ्लाइट्स या तो लेट हैं या कैंसिल की जा रही हैं. भारत में, चार एयरलाइन- इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि उनकी बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस इस तकनीकी समस्या से प्रभावित हुई है. एयरपोर्ट पर लोग सर्विसेज नहीं मिलने से परेशान हो रहे.

आखिर हुआ क्या?

गुरुवार करीब 12 बजे कई छोटी-बड़ी कंपनियों के लैपटॉप और कंप्यूटर्स पर अचानक ब्लू स्क्रीन आई और वे बंद हो गए. कई यूजर्स ने ऑपरेटिंग सिस्टम को री-स्टार्ट किया भी तो ये कुछ देर बात फिर शट डाउन हो गया. पहले यूजर्स को कभी-कभार ही ऐसी समस्या होती थी, लेकिन आज व्यापक पैमाने पर इसका असर देखा गया. कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टटवेयर्स की शिकायतों का अंबार लग गया.

MS की लगभग सभी सर्विसेज पर असर

माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर में आई खराबी का असर इसकी लगभग सारी सर्विसेज पर पड़ा. गुरुवार की दोपहर लोगों के ऑपरेटिंग सिस्टम अचानक बंद हो गए. MS विंडोज समेत कई सर्विसेज में गड़बड़ी देखी गई, जिसकी शिकायतें लोगों ने सोशल मीडिया पर की. MS-Window के अलावा माइक्रोसॉफ्ट Teams, Azure, MS-स्टोर और क्लाउड सर्विस में दिक्कतें झेलनी पड़ी. माइक्रोसॉफ्ट 365 में गड़बड़ी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट्स की गईं.

क्या होता है ब्लू स्क्रीन?

ब्लू स्क्रीन एरर को ब्लैक स्क्रीन एरर या फिर स्टॉप कोड एरर भी कहा जाता है. यह तब हो सकती हैं जब कोई गंभीर समस्या कंप्यूटर को अचानक बंद कर दे या फिर रीस्टार्ट करने लगे. ऐसे एरर हार्डवेयर या शॉफ्टवेयर से हो सकते हैं. यह किसी नए हार्डवेयर के कारण हो सकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर लगातार यह समस्या बनी रहती है तो सेफ मोड में कंप्यूटर स्टार्ट किया जा सकता है. इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम को भी अपडेट करना चाहिए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

20 hours ago