✕

होम / बिजनेस / वर्ल्ड बैंक ने माना भारत का लोहा, कहा- दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

वर्ल्ड बैंक ने माना भारत का लोहा, कहा- दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वर्ल्ड बैंक ने भारत की ग्रोथ को 6.7 फीसदी के आधार पर बढ़ने का अनुमान लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. दुनियाभर में भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है, ये बात अब दुनिया ने भी मान ही ली है. दरअसल, वर्ल्ड बैंक ने भारत का लोहा माना और कहा कि भारत अगले दो साल तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बनी रहेगी. ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वर्ल्ड बैंक ने भारत की ग्रोथ को 6.7 फीसदी के आधार पर बढ़ने का अनुमान लगाया है.

इस सेक्टर में रहेगी मजबूती

रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्विस सेक्टर में लगातार एक्सपेंशन और मैन्युफैक्चरिंग में मजबूती की उम्मीद है, जिससे भारत की इकोनॉमी को फायदा होगा. यही नहीं रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार की लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और टैक्स सुधारों की पहल इन सेक्टर्स में ग्रोथ को बढ़ावा देगी. वर्ल्ड बैंक ने ग्लोबल इकोनॉमी के 2025 और 2026 में 2.7 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है, जो पिछले साल के समान है.

ये होंगी चुनौतियां

विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में अगले दो वर्षों में 4 फीसदी की स्थिर वृद्धि का अनुमान वर्ल्ड बैंक ने लगाया है. हालांकि, इस बीच देशों को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा. विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री इंदरमित गिल के मुताबिक, अगले 25 साल डेवेलॉपिंग देशों के लिए पिछले 25 सालों के मुकाबले ज्यादा चुनौतीपूर्ण होंगे. ज्यादा कर्ज, कमजोर निवेश और जियो पोलिटिकल टेंशन्स जैसी चुनौतियां विकासशील देशों के सामने होंगी.

चीन में रह सकती है सुस्ती

कंज्यूमर डिमांड में कमी और कमजोर प्रोडक्शन के बीच चीन में सुस्ती का अनुमान है. यह वैश्विक सुधार की असमान और अनिश्चित प्रकृति को दर्शाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के लिए भी ग्रोथ का दृष्टिकोण कमजोर बना हुआ है और आने वाले सालों में जहां भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ेगी वहीं, चीन में इकोनॉमी के धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है. इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक, वृद्धि के लिहाज से दक्षिण एशिया लगातार आगे बना हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र का क्या था अनुमान?

भारत की जीडीपी वृद्धि के लिए विश्व बैंक के अनुमान पिछले सप्ताह जारी संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के बहुत करीब हैं. संयुक्त राष्ट्र ने मौजूदा कैलेंडर वर्ष के लिए 6.6 फीसदी और अगले साल के लिए 6.8 फीसदी विकास दर की उम्मीद जताई है. वर्ल्ड बैंक ने भारत की विकास दर में 2023-24 के 8.2 फीसदी से चालू वित्त वर्ष में गिरकर 6.5 फीसदी तक ने के लिए "निवेश में मंदी और कमजोर मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ" को जिम्मेदार बताया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

15 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

15 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

15 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 day ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

15 hours ago