✕

होम / बिजनेस / महाराष्ट्र की महिलाएं ITR दाखिल करने में नंबर 1, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये आंकड़े

महाराष्ट्र की महिलाएं ITR दाखिल करने में नंबर 1, वित्त मंत्रालय ने जारी किए ये आंकड़े

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महिला टैक्सपेयर्स में महाराष्ट्र की महिलाएं सबसे आगे हैं. महाराष्ट्र में राष्ट्रीय औसत से कम, 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश में महिला सशक्तीकरण का एक और जबरदस्त उदाहरण देखने को मिला है. दरअसल, बीते पांच सालों में देश में महिला टैक्सपेयर्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है. वित्त मंत्रालय के आंकड़ें के अनुसार ये बढ़ोतरी 25 प्रतिशत देखने को मिली है. असेसमेंट ईयर 2019-20 में जहां 1.83 करोड़ महिला टैक्सपेयर्स देखने को मिली थीं. वहीं इस साल 2023-24 में 25 इनकी संख्या प्रतिशत बढ़कर 2.29 करोड़ हो गई है. खास बात तो ये है कि इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी महाराष्ट्र के महिला टैक्सपेयर्स की देखने को मिली है. तो आइए वित्त मंत्रालय के इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं. 

महाराष्ट्र की महिलाओं टैक्सपेयर्स में 6.88 लाख की वृद्धि

असेसमेंट ईयर 1 अप्रैल से 31 मार्च तक की 12 महीने की अवधि है. वित्त मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि महाराष्ट्र में महिला आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या में सबसे अधिक यानी 6.88 लाख की वृद्धि देखी गई है, जोकि असेसमेंट ईयर 2019-20 में 29.94 लाख से बढ़कर 2023-24 में 36.83 लाख हो गई है. प्रतिशत वृद्धि के मामले में महाराष्ट्र में राष्ट्रीय औसत से कम, 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. 

दूसरे और तीसरे स्थान पर ये राज्य
इस सूची में दूसरा स्थान उत्तर प्रदेश का देखने को मिला है, जहां 4.62 लाख महिलाएं आईटीआर वेब से जुड़ीं. राज्य ने 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की. असेसमेंट ईयर 2019-20 में 15.81 लाख से बढ़कर इनकी संख्या इस साल 20.43 लाख हो गई. वहीं, 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी यानी 4.41 लाख महिला आईटीआर फाइलर्स के साथ गुजरात तीसरा राज्य है.

चंडीगढ़ में गिरी महिला टैक्सपेयर्स की संख्या

आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले व्यक्तियों की संख्या में लगातार वृद्धि बढ़ते टैक्स बेस और बेहतर टैक्स कंपलायंस को दर्शाती है. चंडीगढ़ भारत का एकमात्र हिस्सा है जहां उक्त अवधि के दौरान महिला आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या गिर गई है. असेसमेंट ईयर 2019-20 में 89,873 से घटकर निर्धारण वर्ष 2023-24 में 88,115 हो गई है.

इन राज्यों का ये है हाल
लद्दाख में महिला आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या में फीसदी के मामले में सबसे बड़ा उछाल देखा गया है. असेसमेंट ईयर 2019-20 में केंद्र शासित प्रदेश में केवल 30 महिला आईटीआर दाखिल करने वाली थीं, जो एवाई 2023-24 में लगभग सात गुना बढ़कर 205 हो गईं. मिजोरम में, एवाई 2019-20 (1,068) और एवाई 2023-24 (2,090) के बीच महिला आईटीआर दाखिल करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें