होम / बिजनेस / 1 पेन ड्राइव में दो PDF फाइल, आखिर कौन हैं वो जिन्‍होंने दिया पार्टियों को चंदा?

1 पेन ड्राइव में दो PDF फाइल, आखिर कौन हैं वो जिन्‍होंने दिया पार्टियों को चंदा?

इससे पहले एसबीआई इस मामले में 30 जून तक का समय मांग रहा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बैंक को कड़ी फटकार लगाते हुए 12 मार्च तक जमा करने का आदेश दिया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार खाने के बाद आखिरकार एसबीआई ने उन सभी लोगों के नाम चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं. इसमें इलेक्‍टोराल बॉन्‍ड को खरीदने से लेकर उन्‍हें किस पार्टी ने कैश कराया इसकी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपी है. एसबीआई ने एक शपथपत्र सुप्रीम कोर्ट में सौंपकर ये जानकारी दी है.  एसबीआई ने ये सारी जानकारी एक पेन ड्राइव में दो पीडीएफ के जरिए दी है. एसबीआई ने एक अलग से लिफाफा भी सौंपा है जिसमें इस पीडीएफ फाइल का पासवर्ड है. 

आखिर क्‍या हैं इन दो PDF फाइलों में?  
एसबीआई की ओर से दी गई इन दो PDF फाइलों में पहली में उन लोगों की जानकारी दी है जिन्‍होंने इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को खरीदा है और दूसरी पीडीएफ फाइल में उन लोगों की जानकारी दी है जिन्‍होंने उन बॉन्‍ड को भुनाया है. इस संबंध में एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने सुप्रीम कोर्ट में ये जानकारी पत्र के जरिए दी है. इस पत्र में ये भी बताया गया है कि जिन इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को 15 दिनों के अंदर भुनाया नहीं गया है उन्‍हें प्रधानमंत्री राहत कोष में भेज दिया गया है. इन दो पीडीएफ में 12 मार्च 2019 के बाद खरीदे गए इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड की जानकारी दी गई है. 

कुल खरीदे गए इतने इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड 
एसबीआई की ओर से जानकारी दी गई है उसके अनुसार अप्रैल 2019 से लेकर 15 फरवरी 2024 तक 22217 इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को खरीदा गया. एसबीआई ने जो जानकारी सुप्रीम कोर्ट में दी है उसके अनुसार 1 अप्रैल 2019 से लेकर 11 अप्रैल 2019 तक 3346 बॉन्‍ड को खरीदा गया जबकि इसमें से 1609 बॉन्‍ड को राजनीतिक दलों ने कैश भी करा लिया. बाकी बचे 18871 बॉन्‍ड को 12 अप्रैल 2019 से लेकर 15 फरवरी 2024 के बीच खरीदा गया. इस दौरान 20421 बॉन्‍ड को कैश भी किया गया. एसबीआई ने ये भी बताया कि कुल खरीदे गए 22217 बॉन्‍ड में से 22030 बॉन्‍ड को कैश करा लिया गया. 

11 मार्च को लगाई थी फटकार 
सुप्रीम कोर्ट से एसबीआई ने गुहार लगाई थी कि वो उसे इस जानकारी को मुहैया कराने के लिए ज्‍यादा समय मुहैया कराए. एसबीआई 30 जून तक का समय मांग रहा था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को आड़े हाथों लेते हुए 12 मार्च तक उस जानकारी को देने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि अगर एसबीआई ने ये जानकारी मुहैया नहीं कराई तो उसके खिलाफ विलफुल ऑफेंडर होने का मुकदमा चलाया जाएगा. 

पांच जजों की बेंच सुन रही है ये मुकदमा 
सुप्रीम कोर्ट में इस मुकदमे को पांच जजों की बेंच सुन रही है. इसमें मुख्‍य न्‍यायाधीश डी वाई चंद्रचूढ़ से लेकर कई सीनियर जज शामिल हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड स्‍कीम को गलत बताते हुए इसे रद्द कर दिया था. उसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने इस जानकारी को चुनाव आयोग को 15 मार्च को  शाम 5 बजे तक वेबसाइट पर पब्लिश करने के भी आदेश दिए थे. 

ये भी पढ़ें: निज्जर की हत्या मामले में कनाडा को लगा बड़ा झटका, अब इस अहम देश के मंत्री ने कही ये बात
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago