✕

होम / बिजनेस / ₹5 करोड़ के निवेश के साथ Zuppa की स्वदेशी ड्रोन तकनीक को मिले पंख

₹5 करोड़ के निवेश के साथ Zuppa की स्वदेशी ड्रोन तकनीक को मिले पंख

Zuppa की अजीत मिनी जैसी उन्नत स्वदेशी ड्रोन तकनीक भारत की सीमाओं की सुरक्षा को मजबूती देने के साथ आत्मनिर्भर भारत के विजन को भी साकार करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की एकमात्र डीप-टेक ड्रोन कंपनी ZUPPA को संगम टॉक्स (Sangam Talks) के संस्थापक राहुल देवन से 5 करोड़ रुपये का रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. यह निवेश संगम टॉक्स पॉडकास्ट के दौरान ज़ुप्पा के संस्थापक एवं तकनीकी निदेशक वेंकटेश साई और राहुल देवन के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बातचीत के बाद आया है. इस चर्चा में दोनों ने भारत में सुरक्षित और स्वदेशी रक्षा तकनीकों की आवश्यकता पर गहन विचार साझा किए थे.

विश्व स्तर पर ज़ुप्पा की विशिष्ट तकनीकी स्थिति

ज़ुप्पा उन सात कंपनियों में शामिल है, जिनके पास अपना स्वदेशी ऑटोपायलट सिस्टम है जो Disseminated Parallel Control Computing in Real Time (DPCC) तकनीक पर आधारित है. भारत में यह उपलब्धि सिर्फ ज़ुप्पा के पास है. यह तकनीक ज़ुप्पा के प्रमुख अजीत सीरीज ड्रोन प्लेटफॉर्म को शक्ति प्रदान करती है जो भारत को विदेशी ड्रोन की तुलना में एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर विकल्प प्रदान करता है.

ड्रोन के जरिए बढ़ते सीमा पार खतरों का समाधान

भारत की पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा चुनौतियाँ दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही हैं. 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभियानों को समाप्त करने की घोषणा के बावजूद, ड्रोन के माध्यम से घुसपैठ की घटनाएं जारी हैं. पाकिस्तानी एजेंसियों द्वारा चीनी मूल के DJI ड्रोन का इस्तेमाल कर भारतीय सीमा में मादक पदार्थ और हथियार गिराए जा रहे हैं जिन्हें बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा समय रहते रोका गया है। यह खतरा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत गंभीर है.

अजीत मिनी: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

ज़ुप्पा का अजीत मिनी ड्रोन इन खतरों का ठोस जवाब है. यह भारत का पहला स्वदेशी कामिकाजे/माइक्रो-आर्म्ड ड्रोन प्लेटफॉर्म है, जिसे विशेष रूप से विदेशी ड्रोन जैसे DJI के विकल्प के रूप में तैयार किया गया है. इस ड्रोन को हाल ही में भारतीय सेना द्वारा 11,000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सफलतापूर्वक परखा गया है. यह आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है और साइबर सुरक्षा की दृष्टि से एक सुरक्षित विकल्प है.

राहुल देवन का समर्थन और विश्वास

निवेश की घोषणा करते हुए राहुल देवन ने कहा, “भारत को अपनी रक्षा क्षमताओं को स्वदेशी और साइबर-सुरक्षित तकनीकों के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार करना चाहिए. ज़ुप्पा का अजीत मिनी और NavGati ऑटोपायलट स्टैक इसी दिशा में भविष्य का प्रतीक हैं. मैं इस मिशन का समर्थन करके उत्साहित हूं.”

पूर्व निवेशकों का भी मिला समर्थन

इससे पहले जुप्पा को Four Pursuits, Garuda Aerospace और Map My India जैसे निवेशकों से भी महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हो चुका है. ये निवेश दर्शाते हैं कि ज़ुप्पा भारत के उभरते ड्रोन और रक्षा तकनीकी क्षेत्र में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है.

10 करोड़ रुपये के ब्रिज राउंड की तैयारी

ज़ुप्पा के संस्थापक वेंकटेश साई ने बताया कि, “Four Pursuits का यह निवेश 10 करोड़ रुपये के ब्रिज राउंड का हिस्सा है, जिसे हम 31 मई 2025 तक बंद करने की योजना बना रहे हैं. इस राशि का उपयोग चैनल पार्टनर नेटवर्क के विस्तार और अजीत सीरीज ड्रोन की उपलब्धता बढ़ाने में किया जाएगा.” उन्होंने यह भी कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ड्रोन के सफल उपयोग के बाद कई निवेशकों ने संपर्क किया है लेकिन हमारी प्राथमिकता ऐसे निवेशक हैं जो तकनीक की गहरी समझ रखते हों क्योंकि डिफेंस क्षेत्र में ड्रोन एक समकालीन और त्वरित विकास वाली तकनीक है.”

भारत में बना, भारत के लिए और दुनिया के लिए

भारतीय सेना, वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं और प्रख्यात निवेशकों से मिली मान्यता के साथ ज़ुप्पा अब भारत में विकसित, भारत के लिए और विश्व के लिए बनी तकनीक का नया मानदंड स्थापित कर रहा है. राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता को देखते हुए कंपनी तेजी से अपने संचालन का विस्तार कर रही है और भारतीय रक्षा तकनीक में नई दिशा प्रदान कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

8 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago