✕

होम / बिजनेस / Wipro अगले वित्त वर्ष में 12,000 छात्रों को देगी नौकरी! जानें कंपनी का प्लान

Wipro अगले वित्त वर्ष में 12,000 छात्रों को देगी नौकरी! जानें कंपनी का प्लान

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 10,000-12,000 छात्रों को नौकरी देने की योजना बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की चौथी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) को अगले फाइनेंश‍ियल ईयर में 10,000-12,000 छात्रों के र‍िक्रूटमेंट की उम्मीद है. विप्रो की तरफ से दिसंबर तिमाही के आंकड़ों की घोषणा की गई. कंपनी ने अमेरिका में एच-1बी वीजा स‍िस्‍टम में होने वाले बदलावों के बारे में किसी भी चिंता को कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि उसके कर्मचारियों का एक अहम हिस्सा अमेरिका में स्थानीय है. 

विप्रो के एचआर हेड सौरभ गोविल ने कंपनी के तिमाही आंकड़ों की घोषणा करते हुए कहा, 'हम बड़ी संख्या में लोगों को नियुक्त कर रहे हैं...जो अमेरिका में स्थानीय हैं और आज अमेरिका में हमारे कर्मचारियों का एक अहम हिस्सा स्थानीय है... हमारे पास एच-1बी वीजा का अच्छा भंडार है, इसलिए हम जब भी आवश्यकता होगी लोगों को स्थानांतरित कर सकते हैं... यदि मांग बढ़ती है, तो आपूर्ति पक्ष हमारे लिए बाधा नहीं बनेगा.'

हर तिमाही में 2500-3000 ‘फ्रेशर्स’ को शाम‍िल क‍िया जाएगा

विप्रो के कर्मचारियों की संख्या में चालू वित्त वर्ष (2024-25) की तीसरी तिमाही में 1,157 की कमी आई. वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कर्मचारियों की संख्या 2,32,732 रही, जबकि जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 2,33,889 और वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर तिमाही में 2,39,655 थी. गोविल ने कहा कि कंपनी ने अपने सभी लंबित प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया है. कंपनी हर तिमाही में 2,500-3,000 ‘फ्रेशर्स’ को शामिल करना जारी रखेगी. इसका मतलब है कि हर वित्त वर्ष में 10,000-12,000 ‘फ्रेशर्स’ को शामिल किया जाएगा.

तीसरी त‍िमाही में 3,354 करोड़ का प्रॉफ‍िट

इससे पहले विप्रो का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफ‍िट सालाना आधार पर 24.4 प्रतिशत बढ़कर 3,354 करोड़ रुपये रहा. विप्रो ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 0.5 प्रतिशत बढ़कर करीब 22,319 करोड़ रुपये रहा. कंपनी सूचना के अनुसार, आगामी मार्च तिमाही के लिए विप्रो को आईटी सेवा कारोबार से 2,60.2 करोड़ डॉलर से 2,65.5 करोड़ डॉलर के बीच राजस्व हासिल का अनुमान है.

विप्रो ने प्रति शेयर 6 रुपये के ड‍िव‍िडेंड देने की घोषणा की है. विप्रो के सीईओ (CEO) एवं एमडी श्रीनि पल्लिया ने कहा कि बेहतर तिमाही परिणाम से कंपनी ने ऊंचा राजस्व अनुमान दिया है. उन्होंने कहा, ‘हमने अपने लोगों में निवेश जारी रखते हुए पिछले तीन साल में अपना उच्चतम मार्जिन भी हासिल किया.’ विप्रो ने 17 बड़े सौदे पूरे किए जिनका कुल मूल्य एक अरब अमेरिकी डॉलर है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

13 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

14 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

14 hours ago