✕

होम / बिजनेस / Wipro ने ₹4,757 करोड़ में की ब्लॉक डील, प्रेमजी इन्वेस्ट ने खरीदें 8,49,54,129 शेयर

Wipro ने ₹4,757 करोड़ में की ब्लॉक डील, प्रेमजी इन्वेस्ट ने खरीदें 8,49,54,129 शेयर

अजीम प्रेमजी की प्राइवेट इक्विटी फर्म ने अपनी इकाई प्राजिम ट्रेंडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के जरिये NSE में ब्लॉक डील के जरिये विप्रो के शेयर खरीद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट इक्‍व‍िटी कंपनी प्रेमजी इन्वेस्ट ने ओपन मार्केट में लेनदेन के जरिये आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) में 4,757 करोड़ रुपये में 1.6 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. अरबपति अजीम प्रेमजी की प्राइवेट इक्‍व‍िटी (PE) फर्म ने अपनी यू‍न‍िट प्राजिम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के जरिये नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में थोक सौदे के जरिये विप्रो के शेयर खरीदे. आंकड़ों के अनुसार प्राजिम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट कंपनी ने बेंगलुरु स्थित विप्रो में 1.62 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर 8,49,54,128 शेयर खरीदे.

4757.43 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्‍शन

शेयरों को 560 रुपये प्रत‍ि शेयर की एवरेज कॉस्‍ट पर खरीदा गया है. इससे लेनदेन का मूल्य 4,757.43 करोड़ रुपये हो गया. इस बीच, अजीम प्रेमजी की तरफ से प्रमोट‍िड प्राज‍िम ट्रेडर्स ने विप्रो के 4.49 करोड़ से ज्‍यादा शेयर बेचे, जबकि जैश ट्रेडर्स ने उसी कीमत पर कंपनी के चार करोड़ शेयर बेचे. प्राज‍िम और जैश ट्रेडर्स विप्रो की दो प्रमोटर यून‍िट हैं. एक द‍िन पहले शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में एनएसई पर विप्रो का शेयर 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 568.60 रुपये पर बंद हुआ. यह ब्‍लॉक डील ऐसे समय में हुई है जब कंपनी की तरफ से बोनस शेयर बांटे जा रहे हैं.

कैसे रहे त‍िमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में विप्रो के मुनाफे में वृद्धि देखी गई. कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,208.8 करोड़ रुपये हो गया है. यह इजाफा कंपनी के लि‍ए पॉज‍िट‍िव संकेत है और यह दर्शाता है क‍ि विप्रो अपने ब‍िजनेस को मजबूत बनाने में सफल रही है. हालांकि, कंपनी की परिचालन आमदनली में मामूली गिरावट देखी गई. इस तिमाही में परिचालन आय 0.95 प्रतिशत घटकर 22,301.6 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 22,515.9 करोड़ रुपये थी.

बोनस शेयर बांट रही कंपनी

विप्रो ने अपने शेयरहोल्‍डर्स को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी के निदेशक मंडल की तरफ से एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है ज‍िसके तहत कंपनी अपने सभी पात्र शेयरहोल्‍डर को बोनस शेयर जारी करेगी. इस प्रस्ताव के अनुसार हर शेयरहोल्‍डर को उसके पास मौजूद हर शेयर पर एक बोनस शेयर द‍िया जाएगा. यह फैसला विप्रो के शेयरहोल्‍डर के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि इससे उनके पास कंपनी में ज्‍यादा हिस्सेदारी हो जाएगी. बोनस शेयर जारी करने का मतलब यह नहीं है कि कंपनी के शेयर का मूल्य बढ़ जाएगा. बोनस शेयर जारी करने से कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेक‍िन इससे शेयर प्राइस कम हो जाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

17 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें