✕

होम / बिजनेस / WinZO ने टाटा मेमोरियल अस्पताल के साथ मिलाया हाथ, 'Play To Prevent Cancer' पहल की शुरू

WinZO ने टाटा मेमोरियल अस्पताल के साथ मिलाया हाथ, 'Play to Prevent Cancer' पहल की शुरू

WinZO की 'Play to Prevent Cancer' पहल के जरिए, प्लेटफॉर्म और उसके यूजर्स ने भारत की पहली जीन काउंसलिंग और टेस्टिंग लैब में योगदान दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की बड़ी सोशल गेमिंग प्लेटफॉर्म WinZO ने 'प्ले टू प्रिवेंट कैंसर' नाम से एक पहल शुरू की है. इसका मकसद कैंसर की जल्दी पहचान के लिए फंड जुटाना और अपने 200 मिलियन यूजर्स को कैंसर की जल्दी पहचान के महत्व के बारे में जागरूक करना है. इस पहल के तहत, WinZO ने अपने प्लेटफॉर्म पर 'प्ले टू प्रिवेंट कैंसर' आवर चलाया, जिसमें यूजर्स से फंड इकट्ठा किया. कंपनी के 200 कर्मचारियों ने भी यूजर्स द्वारा जुटाए गए फंड के बराबर राशि डोनेट की. इस रकम को Tata Memorial Hospital के एडवांस्ड सेंटर फॉर ट्रीटमेंट, रिसर्च, एंड एजुकेशन इन कैंसर (ACTREC) को दान किया गया. यह राशि टाटा मेमोरियल अस्पताल में जीन काउंसलिंग टीम को प्रशिक्षित करने के लिए इस्तेमाल होगी.

भारत में कैंसर के खिलाफ WinZO का कदम 

कैंसर अब मौत के प्रमुख कारणों में से एक बन गया है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों पर भारी बोझ पड़ता है. 2000-2019 के बीच लगभग 1.3 करोड़ भारतीयों ने कैंसर से अपनी जान गंवाई. 2022 में दुनियाभर में 2 करोड़ नए कैंसर केस और 97 लाख मौतें हुईं. 2050 तक यह संख्या 3.5 करोड़ वार्षिक मामलों तक पहुंच सकती है. हालांकि, पिछले 20 वर्षों में कैंसर रोकथाम और इलाज में कई महत्वपूर्ण प्रगति हुई हैं. जीन काउंसलिंग इन प्रगति में सबसे अहम साबित हो रही है. WinZO और टाटा मेमोरियल अस्पताल के बीच यह साझेदारी भारत में जीन काउंसलिंग के माध्यम से कैंसर की जल्दी पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देने का काम करेगी.

जीन काउंसलिंग का महत्व

इस पहल का फोकस जीन काउंसलिंग के लिए स्किल डेवलपमेंट, जीन रिपोर्टिंग और स्क्रीनिंग में मदद, और परिवारों की काउंसलिंग पर है. जीन काउंसलिंग की यह ट्रेनिंग भारत के लो-कॉस्ट जीन टेस्टिंग लैब (टाटा मेमोरियल अस्पताल) की क्षमता को बढ़ाएगी, जिससे सभी वर्गों के लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें.

Tata Memorial Hospital के कैंसर जेनेटिक्स क्लीनिक के प्रमुख डॉ. राजीव सरिन ने कहा, “WinZO और उसके यूजर्स के योगदान के लिए हम आभारी हैं. जीन काउंसलिंग पेशेवर कैंसर मरीजों को समय पर सही जानकारी और मदद देंगे, जिससे लाखों लोगों को फायदा होगा.”  

WinZO के गेम्स और कैंसर मरीजों का अनुभव  

WinZO के गेम्स कैंसर मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य में भी मदद करते हैं. ये गेम्स चिंता और अकेलेपन को कम करने में मदद करते हैं और मरीजों को मानसिक रूप से व्यस्त रखते हैं. WinZO के एक यूजर और कैंसर सर्वाइवर ने कहा, “जब भी मुझे चिंता होती थी, मैं WinZO पर गेम खेलता था. इससे मेरा ध्यान बंटता और मुझे मानसिक रूप से मजबूती मिलती. इन गेम्स ने मुझे मुश्किल समय में सकारात्मक और प्रेरित रखा.”  

The Banyan Academy of Leadership in Mental Health के साइंटिस्ट नचिकेत मोर ने कहा, “कैंसर मरीजों और उनके परिवारों पर मानसिक स्वास्थ्य का बड़ा असर पड़ता है. गेमिंग एक नई और प्रभावी तरीका हो सकता है, जो मानसिक सेहत को बेहतर बनाने और मरीजों को सहायता देने में मदद करता है.” WinZO की यह पहल कैंसर रोकथाम और मरीजों के मानसिक स्वास्थ्य में बड़ा बदलाव ला सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

23 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

20 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

18 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

20 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago