होम / बिजनेस / जनरल काउंसिल को सम्‍मानित करेगा BW Legal World

जनरल काउंसिल को सम्‍मानित करेगा BW Legal World

BW Business World के सहयोग से BW Legal World देश के शीर्ष 100 जनरल काउंसिल पावर को सम्‍मानित करने के अपने तीसरे संस्करण को आयोजित करने जा रहा है. इसमें समूह बेहतरीन लोगों को सम्‍मानित करेगा. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

किसी भी कंपनी में जनरल काउंसिल कंपनी को कई तरह की विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाता है. उनकी इसी महत्‍वपूर्ण भूमिका को देखते हुए बीडब्ल्यू लीगल वर्ल्ड, बीडब्ल्यू बिजनेस वर्ल्ड के सहयोग से 100 जनरल काउंसिल को सम्‍मानित करने जा रहा है. ये इस कार्यक्रम का तीसरा संस्‍करण है. सम्‍मानित होने वाले लोगों का चयन कानून की दुनिया के नामी लोग करेंगें. 

महामारी में निभाया है अहम रोल 
भारत में जनरल काउंसिल से जुड़े कार्यशील लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में कॉर्पोरेट क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है. देखा जाए तो जनरल काउंसिल ने वर्तमान समय में महामारी से उत्पन्न अद्वितीय चुनौतियों के परिणामस्वरूप अपने संगठनों को बचाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. ऐसे में उनकी कड़ी मेहनत और उनके द्वारा दिए गए अभूतपूर्व योगदान को पहचानना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. ऐसी परिस्थिति में बीडब्‍ल्‍यू लीगल वर्ल्‍ड ऐसे ही लोगों को सम्‍मानित करने जा रहा है. जीसी टॉप 100 पावर सूची देश के प्रमुख कानूनी दिग्गजों की मौजूदगी में जारी की जाएगी और इससे पहले समसामयिक कानूनी मुद्दों पर सामयिक चर्चा के साथ एक दिवसीय सम्मेलन होगा.

आखिरी क्‍या है इस कार्यक्रम का मकसद 
इस कार्यक्रम को हर साल आयोजित करने का मकसद हमारा लक्ष्य भारत में कानूनी पारिस्थितिकी तंत्र के स्तर को ऊपर उठाने के लिए उत्कृष्ट कानून फर्मों और असाधारण इन-हाउस कानूनी विभागों के साथ-साथ योग्य कानूनी पेशेवरों को पहचानना है, जिससे एक अच्‍छी संस्‍कृति को बढ़ावा मिल सके. बीडब्ल्यू लीगल वर्ल्ड टॉप 100 जनरल काउंसिल पावर लिस्ट के दूसरे संस्करण को मिले सहयोग  के बाद हम वर्ष 2022 - 2023 के लिए भारत में जनरल काउंसिल के प्रतिभाशाली पूल को सुविधाजनक बनाने और सम्मानित करने की दिशा में एक और कदम उठाने के लिए बहुत उत्‍साहित महसूस करते हैं. हमारी कोशिश है कि कोई भी योग्य उम्मीदवार छूटना नहीं चाहिए.

बीडब्‍ल्‍यू लीगल के 40Under40 को भी मिला प्‍यार 

27 जून को बीडब्‍ल्‍यू लीगल के 40Under40 अवॉर्डस का भी आयोजन किया गया था.  इस कार्यक्रम को भी कानूनी क्षेत्र में काम करने वाले कई लोगों का भरपूर प्‍यार मिला था. इन अवॉर्डस का भी चयन एक सम्‍मानित जूरी ने किया था. इसमें कानून की दुनिया से संबंध रखने वाले कई सम्‍मानित लोग मौजूद थे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago