होम / बिजनेस / दिल्‍ली सरकार की EV पॉलिसी से पूरी तरह बदल जाएगी आपकी कैब? ये हो जाएगा बदलाव 

दिल्‍ली सरकार की EV पॉलिसी से पूरी तरह बदल जाएगी आपकी कैब? ये हो जाएगा बदलाव 

इस पॉलिसी को एलजी की मंजूरी मिलने के बाद सभी कैब कंपनियों को 24 घंटे के मॉनिटर रूम बनाना होगा. जहां से वो कैब और ड्राइवर पर नजर रख सकें. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्‍ली सरकार की EV पॉलिसी से सड़कों पर चलने वाले कैब बेड़े में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इस पॉलिसी के लागू होने के बाद दिल्‍ली में चलने वाली ओला उबर की फ्लीट को ईवी में बदलना जरूरी हो जाएगा. हालांकि पॉलिसी में कहा गया है कि सरकार डीजल से ईवी में जाने के लिए पूरा समय देगी. दिल्‍ली सरकार की कैबिनेट से इस प्रस्‍ताव के पास होने के बाद इसे एलजी की मंजूरी मिलना बाकी है. एलजी की मंजूरी के बाद ही ये पॉलिसी लागू हो पाएगी. 

आखिर क्‍या कहा गया है इस पॉलिसी में? 

दिल्‍ली सरकार की इस पॉलिसी को दिल्ली मोटर व्हीकल एग्रीगेटर एंड डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर स्कीम, 2023 का नाम दिया गया है. इस पॉलिसी के लागू होने के बाद दिल्‍ली में चलने वाली कैब एग्रीगेटर कंपनियों को अपनी फ्लीट को ईवी में बदलना अनिवार्य हो जाएगा. हालांकि सरकार की ओर से कहा गया है कि इस बदलाव को करने के लिए समय दिया जाएगा. पॉलिसी में दिल्‍ली में 2030 तक दिल्‍ली की सभी कमर्शियल गाडि़यों को ईवी में बदलने का लक्ष्‍य रखा गया है. 

बाइट टैक्‍सी को भी मिली हरी झंडी 

इस पॉलिसी में बाइक टैक्‍सी को भी हरी झंडी मिल गई है. इस हरी झंडी का मतलब है कि दिल्‍ली में बाइक पर सवारी लाने-ले जाने का काम भी आसानी से किया जा सकेगा. हालांकि अभी इस पर रोक है. लेकिन इस पॉलिसी में इसके लिए कुछ शर्ते भी तय की गई है. उनमें बाइक में बैठने वाली सवारी का भी इंश्‍योरेंस होना अनिवार्य कर दिया गया है साथ ही बाइक चालक को फस्‍ट्र एड बॉक्‍स भी रखना होगा. 

यात्रियों की सुरक्षा को दी गई है प्राथमिकता 

इस पॉलिसी में कहा गया है कि कैब चलाने वाली कंपनियों को अपनी फ्लीट के लिए एक मॉनीटरिंग रूम भी बनाना होगा. जहां से हर वक्‍त कैब चालक और गाडि़यों को मॉनीटर किया जा सके. ये पॉलिसी 25 से ज्‍यादा गाडि़यों की फ्लीट रखने वाले या किसी ऐप या पोर्टल के जरिए कंज्‍यूमर से कनेक्‍ट करने वाली कंपनी पर लागू होगी. इसके पीछे यात्रियों को सुरक्षित सफर करवाना मकसद है. सभी मौजूदा या नए एग्रीगेटरों को इसके तहत 90 दिनों में रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. ये लाइसेंस पांच साल के लिए दिया जाएगा और दो साल से पुराने वाहनों पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

11 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago