होम / बिजनेस / क्‍या अब देश के रेलवे स्‍टेशनों पर नहीं सुनाई देगी 'यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें' की ये आवाज

क्‍या अब देश के रेलवे स्‍टेशनों पर नहीं सुनाई देगी 'यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें' की ये आवाज

चेन्‍नई के एमजी रामचंद्रन रेलवे स्‍टेशन पर ये अनोखा प्रयोग शुरू किया है, इस पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्‍टम को हटाकर अब इस रेलवे स्‍टेशन पर एक नया सिस्‍टम लाया गया है जो बिल्‍कुल आवाज नहीं करता है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

रेलवे से सफर करने वाले देश के हजारों यात्रियों के लिए रेलवे स्‍टेशन का पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्‍टम उनकी यात्रा को सुलभ बनाने का एक बेहतरीन माध्‍यम है. लेकिन लगातार बदलती तकनीक के बीच अब भारतीय रेलवे ने इस सिस्‍टम को बदलने की तैयारी कर रही है. इसे लेकर प्रयोग भी शुरू हो गया है. चेन्‍नई के एक रेलवे स्‍टेशन पर इसे पूरी तरह से हटा दिया गया है और वहां इसके लिए डिजिटल तकनीक का सहारा लिया गया है. माना जा रहा है कि अगर ये प्रयोग सफल हुआ तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में ये आवाज रेलवे के सिस्‍टम से ही गायब हो जाए.

आवाज हटाने के लिए क्‍या अपनाया गया है तरीका

भारतीय रेलवे के चेन्‍नई रेलवे स्‍टेशन जिसे एमजीआर रामचंद्रन रेलवे स्‍टेशन कहा जाता है उसमें ये प्रयोग शुरु हुआ है. वहां पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्‍टम को पूरी तरह से हटा दिया गया है. अब वहां लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक डिस्‍प्‍ले बोर्ड लगाए गए हैं. जिस पर ट्रेनों के आने जाने की जानकारी लगातार दिखाई दे रही है. रेलवे ने इस सेवा को बंद करने के बाद अब पूछताछ केन्‍द्रों में लोगों की संख्‍या में इजाफा कर दिया है.

तमिल, अंग्रेजी, और हिंदी में हो रही है प्रसारित

भारतीय रेलवे की ओर से पारंपरिक पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्‍टम को हटाए जाने के बाद अब वहां जो डिस्‍प्‍ले बोर्ड लगाए गए हैं उनमें लगातार हिंदी तमिल और अंग्रेजी में ट्रेनों के आवागमन की जानकारी दी जा रही है. यही नहीं विक्‍लांग यात्रियों के लिए ब्रेनलिपि और दूसरी भाषाओं में डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं जिससे उन्‍हें कोई परेशानी न हो.

क्‍या पूरे देशभर से गायब होने वाली है ये आवाज

‘यात्रीगण कृपया ध्‍यान दें’ रेलवे स्‍टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को लेकर लगाया गया ये पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्‍टम काफी पुराना है. रेल के इंजन की आवाज की तरह ये भी बीते कई दशकों से कई लोगों की मदद करता आ रहा है. लेकिन चेन्‍नई में शुरू हुए इस प्रयोग के बाद उम्‍मीद जताई जा रही है कि क्‍या भारतीय रेलवे सभी रेलवे स्‍टेशनों पर इसे शुरु करने जा रहा है. इस मामले में रेलवे के एक्जिक्‍यूटिव डायरेक्‍टर इंफार्मेशन अमिताभ शर्मा का कहना है कि अभी इसका प्रयोग चल रहा है. ये देखा जाएगा कि इस पर आम आदमी का कैसा रूझान देखने को मिलता है. उसके बाद ही इस पर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो रेलवे स्‍टेशन भी आने वाले समय में एयरपोर्ट की तरह काम करने लगेंगें. जहां इस तरह का कोई सिस्‍टम नहीं होगा और सिर्फ डिजिटल डिस्‍प्‍ले के जरिए ही यात्रियों को ट्रेन की जानकारी मिलेगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

4 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

5 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

5 hours ago

विदेशी कंपनियों के लिए बदली भारत की तस्वीर, 5 साल बाद नए रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, FY26 में 102 विदेशी कंपनियों ने भारत में रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि 84 कंपनियों ने अपना कारोबार बंद किया. इससे पहले लगातार चार वित्त वर्षों में बंद होने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या नए रजिस्ट्रेशन से ज्यादा रही थी.

5 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

8 hours ago

बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

4 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

5 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

5 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

8 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

10 hours ago