✕

होम / बिजनेस / नए हफ्ते में शेयर बाजार में आएगा सुधार या छाई रहेगी मायूसी, जानिए कैसा रहेगा मार्केट?

नए हफ्ते में शेयर बाजार में आएगा सुधार या छाई रहेगी मायूसी, जानिए कैसा रहेगा मार्केट?

शेयर बाजार के लिए आज का दिन कैसा रहेगा सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत ज़रूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 237.8 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट आई है. इसके अलावा, निफ्टी में 156.15 अंक या 0.64 फीसदी की गिरावट देखी गई. शुक्रवार को सेंसेक्स 55.47 अंक टूटकर 79,486.32 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी में भी 51.15 अंकों की गिरावट आई थी और यह 24,148.20 अंक पर बंद हुआ था. गिरावट का प्रमुख कारण विदेशी कोषों की निकासी और रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसे दिग्गज शेयरों में बिकवाली रही. उम्मीद है कि आज सोमवार को मार्केट में कुछ सुधार आए.

इन शेयरों में तेजी के संकेत

मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस (MACD) ने Indian Hotels, Motisons Jewellers, Bharat Global Developers और Vardhman Holdings के लिए तेजी के संकेत दिखाए. एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है. जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है. यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है. इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है.

इन शेयरों में मंदी, खरीददारी और बिकवाली के संकेत

एमएसीडी ने Radico Khaitan, Suven Pharma, Abbott India, ICICI Bank और Vishnu Prakash R Punglia के लिए मंदी के संकेत दिखाए हैं. यह दर्शाता है कि इन शेयरों में गिरावट का रुख शुरू हो सकता है. कुछ शेयर ऐसे हैं जिनमें खरीदारी की दिलचस्पी देखी गई. इनमें Vijaya Diagnostic, Indian Hotels, Page Industries, Coforge, Federal Bank, Netweb Technologies और Nalco शामिल हैं. ये शेयर 52 हफ्ते के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है. जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Aarti Industries और Delhivery शामिल हैं. ये अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी 11 नवंबर को हाल की कुछ खबरों के चलते कुछ स्टॉक्स में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है. इस लिस्ट में Tata Motors, Asian Paints, Divi’s Labs, Ola Electric, DCX Systems Ltd, Equitas SFB, LIC, Aarti Industries, Whirlpool, Metropolis healthcare, Fortis Healthcare, Mawana Sugars, Relaxo Footwears, GR Infra, Biocon, JSW Steel, Advanced Enzyme Technologies जैसे शेयर शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स शेयर मार्केट
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

18 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

20 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

21 hours ago

बड़ी खबरें