✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में क्या इस हफ्ते भी जारी रहेगी रिकवरी? ये फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

शेयर बाजार में क्या इस हफ्ते भी जारी रहेगी रिकवरी? ये फैक्टर तय करेंगे मार्केट की दिशा

बाजार में लगातार तीसरे हफ्ते बढ़त दर्ज की गई, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

9 दिसंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में भारतीय शेयर मार्केट में कई कारणों से उतार-चढ़ाव आएगा. यहां आपको बताते चलें, कि पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,906.33 अंक या 2.38 फीसदी बढ़कर 81,709.12 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 इंडेक्स 546.7 अंक या 2.26 फीसदी बढ़कर 24,677.8 के स्तर पर बंद हुआ. अब आगे जानिए कि इस हफ्ते किन कारणों से बाजार में एक्शन देखने को मिलेगा.

कैसी रहेगी बाजार की चाल?

इस सप्ताह घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़ों के साथ ही वैश्विक रुझानों और विदेशी निवेशकों के रुख से शेयर बाजारों की चाल प्रभावित होगी. विश्लेषकों ने यह अनुमान जताते हुए कहा कि इसके अलावा रुपया-डॉलर विनिमय दर और कच्चे तेल की कीमतों से भी निवेशकों की भावना प्रभावित होगी. घरेलू शेयर बाजारों को वैश्विक संकेतों, घरेलू आर्थिक संकेतकों और विदेशी तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों के रुख से आगे की दिशा मिलेगी. सोमवार को आईटीआई लिमिटेड, एमसीएक्स इंडिया, एचबीएल पावर, पॉलिसी बाजार, वेदांता, डेल्हीवरी और ब्लू स्टार के शेयरों में तेजी आ सकती है।

FII से फिर पॉजिटिव हुई बाजार की धारणा

वैश्विक स्तर पर, भू-राजनीतिक तनाव चुनौतियां पेश करते रहते हैं. हालांकि, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में हालिया गिरावट ने भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए ज्यादा अनुकूल माहौल बनाया है. दिसंबर की शुरुआत में FII Data के एक बार फिर खरीदारी शुरू करने से बाजार की धारणा सकारात्मक हुई है. मालूम हो कि पिछले दो महीनों में भारी बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों ने दिसंबर के पहले हफ्ते में 24,454 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश किया और इसके साथ ही भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में मजबूत वापसी की.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 9 दिसंबर 2024 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Star Health, JSW Energy, Suven Pharma, RITES, Paytm, Ceat, Welspun Corp, Bajaj healthcare, M&M, India Cements, Poonawalla Fincorp, Biocon, Ease My Trip जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 


टैग्स शेयर बाजार शेयर मार्केट
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago