✕

होम / बिजनेस / बाजार में आएगी तेजी या होगा नुकसान, जानिए कैसी रहेगी आज हफ्ते के आखिरी दिन इसकी चाल?

बाजार में आएगी तेजी या होगा नुकसान, जानिए कैसी रहेगी आज हफ्ते के आखिरी दिन इसकी चाल?

एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लगभग फ्लैट बंद हुए. फिलहाल रिकॉर्ड हाई से ये 7 फीसदी से थोड़ा ही अधिक नीचे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार बुधवार यानि 30 अप्रैल के वोलेटाइल कारोबारी सत्र में निगेटिव रुझान के साथ बंद हुए हैं और निफ्टी 24300 से नीचे आ गया है. निफ्टी में मारुति सुजुकी, एचडीएफसी लाइफ, भारती एयरटेल, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पावर ग्रिड कॉर्प आज के टॉप गेनरों में रहे हैं. जबकि बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एसबीआई के शेयर टॉप लूजरों में रहे हैं. अलग-अलग सेक्टरों की बात करें तो रियल्टी इंडेक्स में 2 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि मीडिया और पीएसयू बैंक इडेक्सों में 2-2 फीसदी की गिरावट आई. 

बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे बंद हुआ है. वहीं, बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी गिर कर बंद हुआ है. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 46.14 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 80,242.24 पर और निफ्टी 1.75 अंक या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 24,334.20 पर बंद हुआ है. लगभग 938 शेयरों में तेजी आई, 2828 शेयरों में गिरावट आई और 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें Sonata Software, Vishal Mega Mart, Ceat, R R Kabel, Schaeffler India, Bharti Hexacom और IGL शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Praj Industries, Westlife Foodworld, Saregama India, Five-Star Business Finance, PTC Industries, KFIN Technologies और Craftsman Automation के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 2 मई 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Adani Enterprises, Tata Motors, Zomato, Adani Ports, Bandhan Bank, M&M, Maruti Suzuki, TVS Motor, Hyundai Motor India, NMDC, NBCC, Indus Towers, Paras Defence, Moil Ltd, Federal Bank, Godrej Agrovet, HAL जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

9 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

24 minutes ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

3 hours ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

3 hours ago

बड़ी खबरें

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

24 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

9 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago