✕

होम / बिजनेस / ‘महा’जीत का शेयर बाजार पर दिखेगा असर? आज मार्केट में दिख सकता है एक्शन!

‘महा’जीत का शेयर बाजार पर दिखेगा असर? आज मार्केट में दिख सकता है एक्शन!

शुक्रवार को BSE का सेंसेक्स 1,961.32 अंक उछलकर 79,117.11 अंक पर पहुंचा था. NSE का निफ्टी भी 557.35 अंक चढ़कर 23,907.25 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

महाराष्ट्र चुनाव में BJP की अगुआई वाली महायुति की भारी जीत के बाद अब सबकी नजरें शेयर बाजार पर टिकी हैं. सोमवार को बाजार की चाल कैसी रहेगी? महाराष्ट्र में महायुति को मिली जीत मुख्य रूप से बीजेपी की जीत है. बीजेपी को महाराष्ट्र में इससे पहले इतनी सीटें कभी नहीं मिली थीं. लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार BJP ने किसी बड़े राज्य में इतनी बड़ी जीत हासिल की है. यह बीजेपी और केंद्र सरकार के मोराल को बढ़ाने के लिए बड़ा बूस्ट अप है. मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो अब शेयर बाजार में सोमवार 25 नवंबर को बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है.

पिछले हफ्ते कैसा रहा था बाजार?

स्थानीय शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी लौटी थी. बीएसई सेंसेक्स ने 1,961.32 अंक उछलकर 79,000 के स्तर को फिर से हासिल कर लिया था. गिरावट के बाद निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार को समर्थन मिला था. घरेलू संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली और अमेरिकी बाजार में मजबूत रुख से भी बाजार में तेजी आई थी. तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,961.32 अंक यानी 2.54 फीसदी चढ़कर 79,117.11 अंक पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान एक समय यह 2,062.4 अंक तक चढ़ गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 557.35 अंक यानी 2.39 फीसदी की बढ़त के साथ 23,907.25 अंक पर बंद हुआ था.

इन शेयरों में खरीददारी और मंदी के संकेत

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें SBI, Bajaj Finance, Raymond, Praj Industries, Swan Energy, EaseMyTrip, MRPL और Sobha शामिल हैं. इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है. एमएसीडी (MACD) ने Bajaj Auto, Adani Energy Solutions, Adani Green Energy, Network18 Media, Torrent Power और Honasa Consumer के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद सोमवार को शेयर बाजार में बड़े एक्शन की उम्मीद है. इसके अलावा गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद भी कई कंपनियों को लेकर बड़े अपडेट आए हैं. सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है. जिन शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है वो इस प्रकार हैं, Zomato, पावर यूटिलिटी कंपनी CESC, HG Infra, RVNL, HCL Tech, Signature Global, Adani Group Share, BSE, HDFC Life, Mahindra Lifespace Developers, RITES, Cochin Shipyard हैं.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

7 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

9 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

10 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

10 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

10 hours ago

बड़ी खबरें