✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में क्या इस हफ्ते भी जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

शेयर बाजार में क्या इस हफ्ते भी जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, जानिए आज कैसी रहेगी इसकी चाल?

25 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 659.33 अंक की बढ़त के साथ 79,212.53 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 187.7 अंक की बढ़त के साथ 24,039.35 के स्तर पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार 25 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में वीकली आधार पर लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा. पिछले हफ्ते भी एफआईआई की खरीदारी, यूएस-भारत ट्रेड वार्ता के पॉजिटिव परिणाम, चौथी तिमाही में कंपनी के मिलेजुले नतीजे और पहलगाम हमले के बाद बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच बाजार में वौलेटिलिटी रही. बावजूद उसके 25 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 659.33 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 79,212.53 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 187.7 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 24,039.35 के स्तर पर बंद हुआ.

शुक्रवार को लगभग 682 शेयरों में तेजी आई, 3138 शेयरों में गिरावट आई और 115 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. आईटी को छोड़कर दूसरे सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए. मीडिया, मेटल, पीएसयू, टेलीकॉम, पावर, तेल एवं गैस, रियल्टी में 2-3 फीदी की गिरावट आई. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 2.5 फीसदी की गिरावट आई. निफ्टी पर एक्सिस बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, अदाणी पोर्टस और टेंट सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे. जबकि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे ज्यादा तेजी में रहे.

इन शेयरों में दिख रही खरीददारी

चलिए जानते हैं कि उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. उनमें SBI Life, Dr Lal Pathlabs, Atul, Mphasis, Navin Fluorine, Jubilant Ingrevia और Nuvama Wealth Management शामिल हैं. दरअसल, इन शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है, जो इनमें तेजी के संकेत देता है. इसलिए आज इन शेयरों पर भी नज़र बनाए रखें.

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. एमएसीडी (MACD) ने Motilal Oswal, Angel One, Reliance Power, DB Realty, GRSE, SBI Card और ACC के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है.

इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

आज यानी 28 अप्रैल 2025 को कुछ शेयर (Stocks in News) एक्शन दिखाने को तैयार हैं. पॉजिटिव ट्रिगर के चलते ये शेयर आज बाजार में फोकस (Stocks to Watch) में रह सकते हैं. अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर (Stock in Focus) रख सकते हैं. आज की इस लिस्ट में Reliance Industries, M&M, India Cements, IDFC First Bank, Tata Tech, Tejas Networks, RBL bank, MRPL, Railtel, BEPL, Poonawalla Fincorp, Force Motors, Zensar Tech जैसे नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

43 minutes ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

1 hour ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

1 hour ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

3 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

3 hours ago

बड़ी खबरें