होम / बिजनेस / क्या किसानों की जेब गर्म करेंगी वित्त मंत्री? सम्मान निधि में हो सकता है इतना इजाफा
क्या किसानों की जेब गर्म करेंगी वित्त मंत्री? सम्मान निधि में हो सकता है इतना इजाफा
सरकार का मकसद देश की अर्थव्यवस्था में कृषि के योगदान को और बढ़ाना है जिससे एक्सपोर्ट में इजाफा किया जा सके.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आने वाली 1 फरवरी को देश का बजट पेश होने जा रहा है. ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सरकार किसान सम्मान निधि में 50 प्रतिशत का तक का इजाफा कर सकती है. मौजूदा समय में 6000 रुपये की जगह इस साल से 9000 रुपये तक किसानों को मिल सकते हैं.
किसानों को रहता है कि सम्मान निधि का इंतजार
केन्द्र सरकार की ओर से 2019 में किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई थी. केन्द्र सरकार ने इस स्कीम के तहत सीमांत किसानों और छोटे किसानों की आय को बढ़ाने के लिए शुरू किया था. 2023-2024 के बजट में सरकार ने इसके लिए 60000 करोड़ का प्रावधान रखा था. लेकिन अब सरकार इसमें इजाफा कर सकती है. सरकार इसके दायरे को भी बढ़ाना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में जानकारों का मानना है कि इस राशि को 8000 रुपये सालाना से लेकर 10 हजार रुपये तक किया जा सकता है.
अभी देश में इतने करोड़ किसानों को मिल रहा है इसका फायदा
मौजूदा समय में देश में पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किश्त आने वाली है. इसमें 13 करोड़ किसानों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है.जानकार ये भी कह रहे हैं कि केन्द्र सरकार इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी भी कर रही है. अभी जितने किसानों को इसका फायदा मिल रहा है आने वाले समय में सरकार उससे ज्यादा लोगों को इसका फायदा देना चाहती है. कई जानकार ये भी कह रहे हैं कि सरकार इसमें अभी 3 किश्त दे रही है जबकि आने वाले समय में वो इसे 4 किश्त करने की तैयारी कर रही है.
क्यों बढ़ाना चाह रही है सरकार?
दरअसल ये देश की अर्थव्यवस्था में कृषि की बड़ी भूमिका है. सरकार कृषि में एक्सपोर्ट का इजाफा देना चाहती है. सरकार इस मिलेट वर्ष में किसानों की इस राशि में इजाफा करना चाह रही है जिससे वो फूड सप्लाई चेन और मजबूत हो सके. सरकार इस योजना के तहत अभी तक 15 किश्त जारी कर चुकी है. सरकार 16वीं किश्त को भी फरवरी में जारी कर सकती है.
ये भी पढ़ें: 15 फरवरी तक 4 मिलियन नहीं चुकाए तो ग्राउंडेड कर देंगे जहाज, HC ने इस AIRLINE को दिया झटका
टैग्स