✕

होम / बिजनेस / ईशा अंबानी की शादी में नहीं गए थे PM, क्या अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने जाएंगे मोदी?

ईशा अंबानी की शादी में नहीं गए थे PM, क्या अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने जाएंगे मोदी?

मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है. इस शादी में कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने बेटे अनंत की शादी की तैयारियों में मशगूल हैं . 3 जुलाई से ही अंबानी के घर एंटीलिया पर शादी की रस्‍में शुरू हो चुकी हैं. 12 जुलाई को अनंत अंबानी हीरा कारोबारी की बेटी राधिका मर्चेंट (Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding) के साथ सात फेरे लेंगे. इस शादी में तमाम VVIP मौजूद रहेंगे. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह पूछा जा रहा है कि क्या PM मोदी अनंत-राधिका को आशीर्वाद देने के लिए शादी में उपस्थित होंगे? दरअसल, मोदी ने ईशा अंबानी की शादी में शिरकत नहीं की थी, इसलिए ये सवाल अहम् हो गया है कि क्या वे अनंत की शादी में शामिल होंगे?

गांधी परिवार को न्यौता
मुकेश अंबानी गुरुवार को सोनिया और राहुल गांधी के आवास पर गए थे. 10 जनपथ पहुंचकर उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि अंबानी ने सोनिया-राहुल को अनंत-राधिका की शादी के लिए आमंत्रित किया है. अंबानी इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी आमंत्रित कर चुके हैं. कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी ने अनंत और राधिका के साथ एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी. इस दौरान, उन्होंने शिंदे को शादी का निमंत्रण भी दिया. इनके अलावा भी, कई दिग्गज नेताओं को शादी के लिए न्‍योता दिया गया है.

तब ये रहे थे मौजूद  
दिसंबर 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल के साथ हुई थी. इस शाही शादी में देश की तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मेनका गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी इस शाही शादी में शामिल हुई थीं. लेकिन PM मोदी, राहुल और सोनिया गांधी इसका हिस्सा नहीं बने थे.  

लगाए गए थे कयास  
ईशा की शादी में PM मोदी और सोनिया-राहुल के न पहुंचने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये गए थे, लेकिन बाद में यह बताया गया कि चुनावी व्यस्तता के चलते तीनों अंबानी परिवार की शादी का हिस्सा नहीं बन सके.  दरअसल, मुकेश अंबानी ने जब ईशा अंबानी की शादी की थी, उस वक्त 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा था. ऐसे में पीएम मोदी चुनावों में व्यस्त थे. वहीं राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी चुनावों में व्यस्त होने की वजह से इस शादी में नहीं पहुंच पाए थे. 

कुल कितना होगा खर्चा?
अनंत अंबानी की शादी पर मुकेश अंबानी पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. अनंत -राधिका की शादी का कार्ड ही लाखों का है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ये लग्जरी कार्ड 6-7 लाख रुपए कीमत का हो सकता है. अनंत की शादी के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए कई बड़े स्टार्स ने परफॉर्म किया है, जिनकी फीस ही करोड़ों में होती है. अप्रैल में आई एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि शादी पर 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्चा हो सकता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.