✕

होम / बिजनेस / क्‍या 14 दिनों में 5 करोड़ से ज्‍यादा लोग भर पाएंगे आईटीआर, क्‍या आगे बढ़ेगी तारीख

क्‍या 14 दिनों में 5 करोड़ से ज्‍यादा लोग भर पाएंगे आईटीआर, क्‍या आगे बढ़ेगी तारीख

अगर आईटीआर फाइल करने वाले कुल लोगों की संख्‍या का आंकड़ा पिछले साल का देखें तो 8 करोड़ से ज्‍यादा था.इस बार इस आंकड़े के 8.50 करोड़ से ज्‍यादा रहने की उम्‍मीद है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, और अब तक देश के 2 करोड़ से ज्‍यादा लोग अपना आईटीआर भर चुके हैं. जबकि पांच करोड़ लोगों को अपना आईटीआर फाइल अभी भी फाइल करना है. लेकिन आईटीआर फाइल करने की साइट में कई तरह की परेशानियों का सामना टैक्‍स फाइल करने वालों को हो रहा है. ऐसे में इस क्षेत्र के बड़े जानकारों का मानना है कि सरकार को तारीख को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे टैक्‍स फाइल करने वालों को आसानी हो सके. 

कई तरह की परेशानियां आ रही हैं सामने 
दरअसल टैक्‍स फाइल करने की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर इसलिए कहा जा रहा है क्‍योंकि फाइल करने वालों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक स्‍टेट चार्टेड अकाउंटेट ने भी फाइल करने में हो रही कई तरह की परेशानियों को उठाया है और टैक्‍स डिपार्टमेंट से 31 जुलाई से समयसीमा बढ़ाने की मांग की है. KSCAA की ओर से जो परेशानियां बताई गई हैं उसके अनुसार, यूजर को अपना पासवर्ड फाइल करने से लेकर यूजर आईडी बदलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एसोसिएशन का ये भी कहना है कि पहले से दी गई जानकारी में जहां गलती है वहीं दूसरी ओर ई सत्‍यापन में गड़बड़ी देखने को मिल रही है. पासवर्ड सेट करने में OTP ना आने जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है. KSCAA ने टैक्‍स विभाग से इन परेशानियों को देखते हुए तारीख को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है. 

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया में ऐसे बुक कर सकेंगे अपनी पसंदीदा सीट, जानते हैं क्‍या है नया तरीका?

तारीख आगे बढ़ने की संभावना काफी कम 
वहीं बिजनेस वर्ल्‍ड से बात करते हुए इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट के पूर्व अध्‍यक्ष वेद जैन कहते हैं कि समस्‍याएं आ रही हैं लेकिन वो बहुत ही छोटे स्‍तर पर हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर समस्‍या आ रही है तो ऐसी नहीं है कि वो दूर नहीं हो सकती. थोड़ी देर में समस्‍या ठीक हो जा रही है. तारीख आगे बढ़ने की किसी भी आशंका को वो पूरी तरह से खारिज कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है. 

पिछले साल 8 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने फाइल किया था टैक्‍स 
पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो 8 करोड़ लोगों ने टैक्‍स फाइल किया था. अगर वर्ष 2022 के मुकाबले इस नंबर की तुलना करें तो ये 9 प्रतिशत ज्‍यादा है. लोगों को आयकर विभाग की ओर से जागरूक करने के क्रम में विभाग 103.5 प्रतिशत लोगों तक पहुंचने में कामयाब रहा. वहीं आयकर विभाग की ओर से लोगों की परेशानियों का हल करने के लिए एक हेल्‍पलाइन बनाई गई थी जिसमें 27.37 लाख लोगों ने अप्रोच किया. इस बार कुल आईटीआर फाइल करने वालों की संख्‍या में 10 प्रतिशत का और इजाफा होने की उम्‍मीद है. कुछ नंबर साढ़े आठ करोड़ को पार कर सकता है. 

तारीख ना बढ़ाएं साइट अपडेट कर दें

बीते कई सालों से इनकम टैक्‍स फाइलिंग का काम कर रहे हैं सीए संजय गुप्‍त कहते हैं कि अगर आप किसी रिटर्न को सामान्‍य तौर पर 15 मिनट में फाइल कर देते हैं तो आज के हालात में उसमें कई घंटे लग रहे हैं. वो कहते हैं कि हालात ऐसे हैं कि जीएसटी और टीडीएस की साइट भी ठीक से नहीं चल रही है. ऐसा पहली बार हो रहा है.क्‍योंकि इस वक्‍त साइट पर ज्‍यादा लोड होता है ऐसे में जरूरत ये है कि सरकार को पहले से तैयारी करके रखनी चाहिए. कई बार ऐसा भी हो रहा है कि आप इनकम टैक्‍स रिटर्न को साइट पर फाइल कर भी दें तो वो अपलोड नहीं हो रही है. संजय गुप्‍ता कहते हैं कि हम ये कतई नहीं कह रहे हैं कि सरकार को तारीख को बढ़ाना चाहिए. हमारा ये कहना है कि साइट को अपडेट कर दें. जब सभी को पता है कि लास्‍ट टाइम पर ज्‍यादा लोग फाइल करते हैं और लोड बढ़ता है तो ऐसे में साइट की स्‍पीड कम नहीं होना चाहिए.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

23 hours ago