✕

होम / बिजनेस / सबसे बड़े SME आईपीओ के लिए करना होगा इंतजार, शिकायतों के बाद टला Rosmerta का इश्यू

सबसे बड़े SME आईपीओ के लिए करना होगा इंतजार, शिकायतों के बाद टला Rosmerta का इश्यू

अब तक का सबसे बड़ा SME IPO पर ब्रेक लग गया है. SME कंपनी रोसमेरटा डिजिटल का IPO रुका है. 18 नवंबर को IPO खुलना था इश्यू.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्मॉल मीडियम इंटरप्राइज (SME) का अब तक का सबसे बड़ा IPO पर ब्रेक लग गया है. SME कंपनी रोसमेरटा डिजिटल के IPO पर बाजार नियामक सेबी ने रोक लगा दी है. इस इश्यू को 18 नवंबर को खुलना था लेकिन, कंपनी के खिलाफ शिकायतों के बाद ये इश्यू टल गया है. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि बाजार की खराब परिस्थिति को देखकर आईपीओ को टाला गया है. आपको बता दें कि आईपीओ के जरिए रेसमेरटा डिजिटल की करीब 206 करोड़ रु जुटाने की योजना थी.

18 नवंबर को खुलने वाला था IPO

रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज का आईपीओ 18 नवंबर को खुलने वाला था और 21 नवंबर को बंद होगा. इसके लिए मूल्य दायरा 140-147 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. यह आईपीओ पूर्णत: 140.36 लाख के नए शेयर पर आधारित होगा. इसमें कोई बिक्री पेशकश (OFS) नहीं है. कंपनी के शेयर बीएसई एसएमई मंच पर लिस्टेड होंगे. रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड, रोसमेर्टा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (आरटीएल) की सब्सिडियरी कंपनी है.

183% बढ़ा रेवेन्यू, 53 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

रोसमेर्टा डिजिटल के रेड हेरिंग प्रोसपेक्ट्स (RHP) के मुताबिक कंपनी का रेवेन्यू 183 फीसदी बढ़ा है. वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 का नेट प्रॉफिट 553 फीसदी बढ़ा है. कंपनी इश्यू द्वारा जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल मुंबई में ऑफिस स्पेस खरीदने के लिए कैपेक्स का वित्तपोषण, देश के अलग-अलग हिस्से में में गोदामों, प्रोटोटाइप कार्यशालाओं और अनुभव केंद्रों की स्थापना करना है. इसके अलावा आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होगा. साथ ही कंपनी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करना है. रेसमेर्टा डिजिटल के आईपीओ के लिए नरनोलिया फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड और बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमेट लीड मैनेजर्स हैं. लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के रिजस्ट्रार हैं. स्पीड X सिक्युरिटीज आईपीओ का मार्केट मेकर है.

RTL की सब्सिडियरी है Rosmerta 

रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड, रोसमेर्टा टेक्नोलोजिज लिमिटेड (RTL) की सब्सिडियरी है. कंपनी ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और एक्सेसरीज की डिजिटली इनेबल्ड सर्विसेज और डिजिटली इनेबल्ड चैनल सेल्स उपलब्ध कराती है. रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज ने शुरुआत में ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) को व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्विसेज प्रदान कीं और उसके बाद कई तरह की सर्विसेज में डायवर्सिफाय हो गई. इसकी सर्विसेज में गैरेज सर्विसेज, लास्ट-माइल डिलीवरी सर्विस, ऑटोमोटिव कंपोनेंट और एक्सेसरीज की बिक्री आदि शामिल हैं. यह B2B और B2C दोनों क्षेत्रों में है. कंपनी ने कहा है कि उसने IPO टालने का फैसला काफी सोचविचार और बुक रनिंग लीड मैनेजर से बातचीत के बाद लिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

14 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

16 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

16 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

17 hours ago

बड़ी खबरें