✕

होम / बिजनेस / Modi 3.0 में क्या हवाई यात्रियों के आएंगे अच्छे दिन? जानें क्या है सरकार की तैयारी

Modi 3.0 में क्या हवाई यात्रियों के आएंगे अच्छे दिन? जानें क्या है सरकार की तैयारी

पिछले साल दिवाली के मौके पर हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि हुई थी, जिसे लेकर काफी हंगामा भी मचा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हवाई किराया कितना होना चाहिए यह हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. खासकर, फेस्टिवल सीजन में एयर फेयर के आसमान पर पहुंचने के चलते यह मांग भी उठती रही है कि इसके लिए कोई कैप निर्धारित होनी चाहिए. पिछले नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किराया नियंत्रित करने की बात ज़रूर कही थी, लेकिन बात कुछ आगे नहीं बढ़ पाई. मोदी 3.0 में इस मंत्रालय की कमान नए हाथों में है. राम मोहन नायडू को देश का नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है. ऐसे में अब नायडू से उम्मीद की जा रही है कि वो इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाएंगे.   

किराया पहली प्राथमिकता
एविएशन मिनिस्ट्री का कामकाज संभालते हुए राम मोहन नायडू ने संकेत भी दिए हैं कि हवाई किराया नियंत्रित करना उनकी प्राथमिकता है. उनका कहना है कि वर्तमान हवाई किराए की समीक्षा की जाएगी. वह बढ़ते किराए के मुद्दे से निपटकर हवाई यात्रा को आम आदमी के लिए ज्यादा सुलभ बनाना चाहते हैं. एयर फेयर में उतार-चढ़ाव के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वे हवाई मार्ग को नया रेलवे बनाना चाहते हैं. 

जल्द आयोजित होगी बैठक 
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू (Kinjarapu Ram Mohan Naidu) का कहना है कि वह हवाई यात्रा को आम आदमी के लिहाज से सस्ता बनाने पर काम करेंगे. आवश्यक कदम उठाने के लिए एक नीतिगत बैठक जल्द आयोजित की जाएगी. मोदी सरकार के मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में इस क्षेत्र में काफी काम हुआ है. कोविड जैसे कई बाहरी कारकों से एविएशन सेक्टर प्रभावित हुआ था, लेकिन अब वह उससे बाहर निकल आया है. नायडू ने कहा कि हवाई किराए की समीक्षा की जाएगी और उसके अनुरूप फैसले लिए जाएंगे. 

पिछले साल मचा था बवाल 
हवाई किराया त्‍योहारी सीजन (Festival Seasons) आते ही चढ़ने लगता है. पहले केवल प्राइवेट बस ऑपरेटर ऐसे मौकों को भुनाने के लिए किराए में कई गुना बढ़ोत्तरी करते थे, लेकिन अब ये आदत विमानन कंपनियों ने भी विकसित कर ली है. पिछले साल दिवाली पर हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि हुई थी. हालात ये हो चले थे कि यानी दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली से पटना का हवाई किराया दुबई, बैंकॉक और काठमांडू जाने से भी महंगा हो गया था. हवाई किराए पर कोई कैप निर्धारित नहीं है. एयरलाइन डिमांड के हिसाब से किराए में इजाफा करके मोटी कमाई करती हैं. लेकिन हवाई यात्रियों की जेब ज़रूरत से ज्यादा ढीली हो जाती है. पिछले साल हवाई किराए को लेकर काफी हंगामा भी मचा था. 

देरी भी है बड़ा मुद्दा
नए नागरिक उड्डयन मंत्री को किराया नियंत्रित करने के साथ ही उड़ानों में देरी जैसी चुनौतियों से भी निपटना होगा. पिछले कुछ समय में हवाई यात्रियों को देरी के चलते खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है. ऐसे मौकों पर अक्सर एयरलाइन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेती हैं. लिहाजा, यह देखने वाली बात होगी कि नायडू इस विषय में क्या कदम उठाते हैं. उन्होंने यह कहा है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय पैसेंजर्स की शिकायतों को गंभीरता से लेने के साथ-साथ ऐसे यात्रियों से भी सख्ती से निपटेगा जो विमान चालक दल के साथ बदतमीजी से पेश आते हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago